लाइव न्यूज़ :

मप्र : कांग्रेस विधायक का बेटा कथित बलात्कार मामले में पांच महीने से फरार, संपत्ति कुर्की की चेतावनी

By भाषा | Updated: September 4, 2021 20:06 IST

Open in App

पुलिस ने शनिवार को कहा कि मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले के एक कांग्रेस विधायक के बेटे ने एक महिला नेता से कथित दुष्कर्म के मामले में खुद को 28 सितंबर तक कानून के हवाले नहीं किया, तो आरोपी की संपत्तियों को कुर्क करने की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। विधायक का बेटा इस मामले में पिछले पांच महीने से फरार है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उज्जैन के बड़नगर क्षेत्र के कांग्रेस विधायक मुरली मोरवाल के बेटे करण (30) के खिलाफ इंदौर के महिला थाने में दो अप्रैल को दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया था। अधिकारियों के मुताबिक मामला दर्ज कराने वाली महिला नेता का आरोप है कि करण ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इंदौर के महिला पुलिस थाने की प्रभारी ज्योति शर्मा ने "पीटीआई-भाषा" को बताया, "पिछले पांच महीनों में हम करण को बड़नगर और इसके आस-पास के इलाकों में तलाश चुके हैं। लेकिन उसके बारे में फिलहाल कोई पक्का सुराग नहीं मिल सका है।" उन्होंने बताया कि करण की गिरफ्तारी पर 5,000 रुपये का इनाम घोषित है और एक स्थानीय अदालत ने कुछ दिन पहले उसे फरार घोषित कर कहा है कि वह कथित दुष्कर्म मामले में 28 सितंबर को उसके सामने हाजिर हो। महिला थाना प्रभारी ने बताया, "हमने करण की संपत्तियों की जानकारी जुटा ली है। अगर उसने 28 सितंबर तक खुद को कानून के हवाले नहीं किया, तो हम उसकी संपत्तियों की कुर्की की कार्रवाई शुरू कर देंगे।" अधिकारियों ने बताया कि महिला नेता से कथित दुष्कर्म के मामले में स्थानीय अदालत द्वारा विधायक पुत्र के खिलाफ जारी गिरफ्तारी वारंट आरोपी को तामील नहीं हो सका जिसके बाद अदालत ने उसे फरार घोषित कर दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में सम्राट सरकार के कामकाज का कांग्रेस विधायक ने किया खुलकर समर्थन, कहा- मौजूदा सरकार का प्रदर्शन काफी अच्छा दिख रहा है, अपराध रोकने के लिए कठोर कार्रवाई जरूरी

भारतबिहार में भी 'ऑपरेशन लोटस'? कांग्रेस एमएलसी समीर कुमार सिंह ने की सम्राट चौधरी से मुलाकात, पार्टी विधायक सुरेंद्र कुशवाहा भी कर चुके हैं मुख्यमंत्री से मीटिंग

भारतकर्नाटक में BJP कार्यकर्ता की हत्या के मामले में कांग्रेस विधायक विनय कुलकर्णी और 15 अन्य को आजीवन कारावास की हुई सज़ा

भारतकर्नाटक कांग्रेस के 30 सीनियर विधायक दिल्ली पहुंचे, राहुल गांधी से मुलाकात की मांग

भारतराज्यसभा चुनाव के बाद कांग्रेस में नहीं है सबकुछ ठीक, पार्टी MLA सुरेंद्र कुशवाहा ने की मंत्री अशोक चौधरी से मुलाकात, अटकलों का बाजार गरम

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल