लाइव न्यूज़ :

मप्र : जबलपुर में ऑनलाइन ‘बटन चाकू’ मंगवाने वालों का ब्योरा निकलवा रही है पुलिस

By भाषा | Updated: November 19, 2021 20:34 IST

Open in App

जबलपुर (मध्य प्रदेश), 19 नवंबर मध्य प्रदेश की जबलपुर पुलिस ने चीन में बने 'बटन चाकू' ऑनलाइन खरीदने वालों का ब्योरा निकालवा कर उसके सत्यापन का काम शुक्रवार से शुरू किया है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शहर में हाल ही में चीन निर्मित बटन चाकुओं से चाकूबाजी की बढ़ रही वारदातों के बीच यह कदम उठाया गया है।

उन्होंने कहा कि सत्यापन के बाद ऐसे सभी चाकू जब्त कर लिए जाएंगे।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि हमने सभी ई-कॉमर्स कंपनियों से ऐसे चाकुओं के खरीदारों की सूची मांगी थी, लेकिन फ्लिपकार्ट को छोड़कर हर कंपनी का कहना है कि वे ऐसे चाकु नहीं बेचते हैं।

उन्होंने कहा कि फ्लिपकार्ट ने 2,350 ग्राहकों की सूची प्रदान दी है जिन्होंने पिछले दो साल में विभिन्न प्रकार के चाकू खरीदे थे।

काशवानी ने कहा कि आर्म्स एक्ट के तहत बटन चाकू रखना अपराध है।

उन्होंने कहा कि खरीददार आपराधिक पृष्ठभूमि से हो या ना हो, उनके खरीदे बटन चाकुओं को जब्त कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इन चाकुओं से हुए हमले के अनसुलझे मामलों का पता लगाने में भी यह कदम हमारे लिए उपयोगी साबित होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों