लाइव न्यूज़ :

डॉक्टरों की सलाह पर अस्पताल में भर्ती हो रहे हैं CM शिवराज, कुछ घंटे पहले ही आई है कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव

By पल्लवी कुमारी | Updated: July 25, 2020 14:14 IST

Shivraj Singh Chouhan Covid19 positive: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कोरोना संक्रमित पाये जाने के बाद कहा, मैंने कोरोना वायरस से सावधान रहने के हर संभव प्रयास किए, लेकिन समस्याओं को लेकर कई लोग मिलते ही थे।

Open in App
ठळक मुद्देसीएम शिवराज सिंह चौहान ने फिर से एक बार अपील की है कि जो भी उनके संपर्क में आए हैं एक बार अपना कोविड-19 टेस्ट करा लें।सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा, आप सब सावधान रहें, सुरक्षित रहे और कोरोना गाइडलाइन का पालन जरूर करें

भोपाल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार (25 जुलाई)  को कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये हैं। (Shivraj Singh Chouhan Covid19 positive) सीएम चौहान ने शनिवार को ट्वीट कर खुद ही इस बात की पुष्टी की है। सीएम शिवराज ने अब ट्वीट कर जानकारी दी है कि वह अस्पताल में एडिमट हो रहे हैं। शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर कहा, मुझे डॉक्टर्स ने अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी है, मैं COVID19 डेडिकेटेड चिरायु अस्पताल में भर्ती होने जा रहा हूं। कोरोना के मरीज को जिद नहीं करना चाहिए कि हम होम क्वारंटाइन ही रहेंगे या अस्पताल नहीं जायेंगे। हमें डॉक्टर्स के निर्देश का पालन करना चाहिये।

उन्होंने फिर से ट्वीट करते हुए अपील की है, मैं अपने सभी साथियों से अपील करता हूं कि COVID19 के जरा भी लक्षण आये तो लापरवाही न बरतें, तत्काल टेस्ट कराएं और उपचार प्रारम्भ करें।

कोरोना संक्रमित पाये जाने के बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान ने जानिए क्या-क्या कहा? 

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा, मेरी सभी साथियों से अपील है कि जो भी मेरे संपर्क में आए हैं, वे अपनी कोरोना वायरस जांच करवा लें। मेरे निकट संपर्क वाले लोग पृथक-वास में चले जाएं।

 उन्होंने कहा, ‘‘मैं कोरोना वायरस से संक्रमित हो गया हूं। मैं कोरोना वायरस दिशा-निर्देश का पूरा पालन कर रहा हूं । डॉक्टर की सलाह के अनुसार स्वयं को पृथक करूंगा और इलाज करवाऊंगा। प्रदेश की जनता से मेरी अपील है कि सावधानी रखें, जरा सी असावधानी कोरोना वायरस को निमंत्रण देती है।

सीएम चौहान ने बताया उनकी अनुपस्थिति कोरोना बैठके कौन करेगा?

सीएम चौहान ने कहा, कोरोना वायरस से घबराने की जरूरत नहीं है। कोरोना वायरस का समय पर इलाज होता है तो यह बिल्कुल ठीक हो जाता है। चौहान ने बताया, मैं 25 मार्च से प्रत्येक शाम को कोरोना वायरस की समीक्षा बैठक करता रहा हूं। मैं यथासंभव अब वीडियो कॉन्फ्रेंस से कोरोना वायरस की समीक्षा करने का प्रयास करूंगा और मेरी अनुपस्थिति में यह बैठक प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, नगरीय विकास एवं प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह, चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी करेंगे।

टॅग्स :शिवराज सिंह चौहानमध्य प्रदेशमध्य प्रदेश में कोरोनाकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियाकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतBhojshala Verdict: मेरे लिए सौभाग्य की बात?, कुमार विश्वास ने कहा- भारतीय सांस्कृतिक इतिहास के साथ-साथ अपने कुल वंश का भी इतिहास पढ़ें ओवैसी, वीडियो

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

क्राइम अलर्टछिंदवाड़ा जिला अस्पतालः चाचा ने किया रेप, 5 पांच घंटे तक इंतजार के बाद चिकित्सकीय परीक्षण, ‘सिविल सर्जन’ ने मामले की जांच के आदेश दिए

भारतधार भोजशाला फैसला: राजा भोज ने वर्ष 1034 में स्थापित की थी सरस्वती मंदिर, 1305 में अलाउद्दीन खिलजी की फौज ने ढहाया, हिंदू पक्ष ने कहा-2026 में जीत की खुशी?

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र