लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में उतरी भाजपा, किया घर-घर संपर्क

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 6, 2020 07:43 IST

राजधानी में भोपाल की सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर सुबह अपनी सोसाइटी में रहने वाले लोगों के बीच पहुंची और उनको नागरिकता संशोधन कानून के बारे में जागरूक किया. उन्होंने लोगों को नागरिकता संशोधन कानून के बारे में लिखित जानकारी वाले पैम्फलेट भी बांटे और उनसे कहा कि भारत देश के नागरिकों को इससे डरने की जरूरत नहीं है.

Open in App

नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में भारतीय जनता पार्टी ने अपना अभियान शुरू कर दिया है. इस जनजागरण अभियान में भाजपा के नेता घर-घर जाकर संपर्क कर लोगों को नागरिकता संशोधन कानून के बारे में जागरूक करने लगे हैं. साथ ही उसके समर्थन में उनसे एक मिस काल भी करा रहे हैं. इसको लेकर भाजपा के तमाम बड़े नेता आज अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर संपर्क अभियान चला रहे हैं. राजधानी भोपाल में इस अभियान की शुरुआत प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राकेश सिंह ने की.

नागरिकता संशोधन कानून राज्यसभा में पास होने के बाद से जिस तरह से देशभर में इसका विरोध किया जा रहा है, उसके बाद से भाजपा ने इस कानून को जनता तक पहुंचाने के लिए एक जन जागरण अभियान शुरू किया है. राजधानी भोपाल में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने इस अभियान की शुरुआत की. उन्होंने मध्य विधानसभा के अंतर्गत अरेरा मंडल के वार्ड क्रमांक 45 में बूथ क्रमांक 208 के अंतर्गत नागरिकता संशोधन अधिनियम के समर्थन में घर-घर जाकर संपर्क किया.

इस दौरान उनके साथ प्रदेश उपाध्यक्ष रामेश्वर शर्मा, विजेश लुणावत और भोपाल जिला भाजपा के अध्यक्ष विकास विरानी भी उपस्थित थे. जनसंपर्क के दौरान उन्होंने हस्ताक्षर अभियान चलाया और साथ ही टोल फ्री नम्बर 88662-88662 पर मिस्ड काल भी करवाए. अभियान के दौरान उन्होंने लोगों से बातचीत की और उन्हें इस कानून की बारीकियां भी बताई. प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि कांग्रेस इस कानून को लेकर भ्रम और वैमनस्य फैला रही है. हिंदू मुस्लिम के बीच दीवार खड़ी करने की कोशिश हो रही है. भाजपा इस मुहिम के जरिए कांग्रेस को बेनकाब कर देगी. पार्टी कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोलेगी.

जागरूक नागरिक मंच के बैनर तले राजधानी में रैली निकाली गई, जिसमें 10 हजार से ज्यादा की संख्या में लोग जुटे. वहीं कानून के समर्थन में भोपाल के डिपो चौराहे से रंगमहल चौराहे तक मार्च निकाला गया. मार्च में राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा सहित बड़ी संख्या में संघ समर्थक भी मौजूद रहे.

सांसद प्रज्ञा सिंह ने बांटे पैम्फलेट

राजधानी में भोपाल की सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर सुबह अपनी सोसाइटी में रहने वाले लोगों के बीच पहुंची और उनको नागरिकता संशोधन कानून के बारे में जागरूक किया. उन्होंने लोगों को नागरिकता संशोधन कानून के बारे में लिखित जानकारी वाले पैम्फलेट भी बांटे और उनसे कहा कि भारत देश के नागरिकों को इससे डरने की जरूरत नहीं है. साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने नागरिकता संशोधन कानून पर देशभर के अलग-अलग हिस्सों में हुई हिंसा के लिए कांग्रेस और वामपंथियों को जिम्मेदार बताया है. उन्होंने कहा कि इस कानून का विरोध करना संवैधानिक अपराध है.

टॅग्स :मध्य प्रदेशनागरिकता संशोधन कानूनसाध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुरभोपालभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 'अकेले ऊपर गई, 3 लोग नीचे लाए', द्विशा शर्मा की मौत से पहले के CCTV फुटेज ने केस में ला दिया नया मोड़

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज