लाइव न्यूज़ :

अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक, तकनीकी सहयोग के लिये आईसीएमआर एवं एफआईएनडी के बीच एमओयू को मंजूरी

By भाषा | Updated: August 18, 2021 17:38 IST

Open in App

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक और तकनीकी सहयोग एवं आपसी हित के क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ावा देने के लिए भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) और स्विट्जरलैंड के फाउंडेशन फॉर इनोवेटिव न्यू डायग्नोस्टिक्स (एफआईएनडी) के बीच समझौता ज्ञापन को बुधवार को मंजूरी दे दी । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में इस समझौता ज्ञापन के बारे में जानकारी दी गयी । सरकारी बयान के अनुसार, ‘‘ इस समझौता ज्ञापन पर फरवरी 2021 में हस्ताक्षर किए गए थे।’’ इसमें कहा गया है कि यह समझौता ज्ञापन अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक और तकनीकी सहयोग के ढांचे के भीतर भारत और स्विट्जरलैंड के बीच आपसी हित के क्षेत्रों में संबंधों को और मजबूत बनायेगा। बयान के अनुसार, आईसीएमआर 1,00,000 डॉलर तक का फंड उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है जबकि एफआईएनडी प्रस्ताव के लिए अनुरोध (आरएफपी) के माध्यम से 4,00,000 डॉलर का कोष चिन्हित स्थानीय भागीदारों और शोधकर्ताओं को उपलब्ध कराएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज