लाइव न्यूज़ :

गुजरात: विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास निधि की 300 करोड़ से ज्यादा इस्तेमाल नहीं हुई रकम, रिपोर्ट में हुआ खुलासा

By भाषा | Updated: June 4, 2022 10:55 IST

रिपोर्ट में कहा गया है कि विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास निधि का आवंटित बजट पांच सालों के लिए था। खर्च नहीं हुई 300 करोड़ रुपए की रकम की अवधि विधानसभा का कार्यकाल पूरा होने जाने के बाद खत्म हो जाएगी। यानी यह रकम प्रभावी ढंग से उपयोग में लायी जा सकती थी। उसने कहा कि वर्तमान विधानसभा का कार्यकाल दिसंबर में पूरा हो जाएगा ऐसे में इस बात की संभावना बिल्कुल नहीं है कि इतने कम समय में यह बची राशि इस्तेमाल की जा सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देएडीआर और एमएजीपी ने निवर्तमान विधानसभा के विधायकों के कामकाज पर यह रिपोर्ट संयुक्त रूप से तैयार की है।रिपोर्ट में कहा गया है कि कुल मंजूर की गई 53,029 परियोजनाओं में से बस 76 फीसद कार्य ही पूरे किये गये।

अहमदाबाद: गुजरात में विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास योजना में 300 करोड़ रुपए से अधिक धनराशि खर्च नहीं हुई और वर्तमान विधानसभा का पांच साल का कार्यकाल पूरा हो जाने पर यह धनराशि ऐसे ही रह जाएगी। चुनाव अधिकारों पर शुक्रवार को जारी एक रिपोर्ट से यह जानकारी सामने आई। रिपोर्ट के अनुसार विधायकों द्वारा संस्तुत 1004 करोड़ रुपए के विकास कार्यों में केवल 677.5 करोड़ रुपए की परियोजनाएं ही 22मार्च तक पूरी हो पाईं।

एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफर्म्स (एडीआर) और एनजीओ महिती अधिकारी गुजरात पहल (एमएजीपी) ने निवर्तमान विधानसभा के विधायकों के कामकाज पर यह रिपोर्ट संयुक्त रूप से तैयार की है। रिपोर्ट में कहा गया है, "विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास निधि योजना के तहत हर विधायक अपने निर्वाचन क्षेत्र में 1.5 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सिफारिश/सुझाव दे सकता है। जिला योजना बोर्ड विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास निधि का लेखा-जोखा रखता है। गुजरात में यह योजना 1365 करोड़ रुपए की है।" 

उसमें कहा गया है कि विधायकों द्वारा 2017-22 के दौरान 1004.15 करोड़ रुपए के विकास कार्य संस्तुत किये गये जिनमें से 894.64 करोड़ रुपए जारी किये और उसमें से 677.5 करोड़ रुपए मार्च, 2022 तक खर्च किये गये जो करीब 67.47 फीसद है। रिपोर्ट में कहा गया है, "कुल मंजूर की गयी 53,029 परियोजनाओं में से बस 76 फीसद कार्य ही पूरे किये गये। कुल 53,029 मंजूर कार्यों में से केवल 40,428 ही मार्च, 2022 तक पूरे किए गए।" 

रिपोर्ट में कहा गया है कि विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास निधि का आवंटित बजट पांच सालों के लिए था। खर्च नहीं हुई 300 करोड़ रुपए की रकम की अवधि विधानसभा का कार्यकाल पूरा होने जाने के बाद खत्म हो जाएगी। यानी यह रकम प्रभावी ढंग से उपयोग में लायी जा सकती थी। उसने कहा कि वर्तमान विधानसभा का कार्यकाल दिसंबर में पूरा हो जाएगा ऐसे में इस बात की संभावना बिल्कुल नहीं है कि इतने कम समय में यह बची राशि इस्तेमाल की जा सकती है। 

टॅग्स :ADRGujaratMLA
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

भारतगुजरात स्थानीय निकाय चुनाव 2026ः ​​84 नगरपालिका में से 77, 34 जिलों में से 33 और 260 तालुका में से 253 पर बीजेपी की जीत?, अमित शाह ने कहा- कांग्रेस साफ और आप 0 पर आउट?

ज़रा हटकेभक्तों ने लाखों रुपये बरसाए, नोटों के ढेर के नीचे दबे गुजराती लोक गायक गोपाल साधु?, वीडियो वायरल

भारतमहाराष्ट्र, गुजरात, मप्र, राजस्थान, असम, दिल्ली, बिहार, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश और बंगाल के सीएम ने काफिले के वाहन की संख्या की कम?, पीएम मोदी की अपील पर अमल?

कारोबारजेब पर असर?, अमूल ने 14 मई से पूरे भारत में दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की, पेट्रोल-डीजल कीमत के बाद लगेंगे झटके?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज