लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में कोविड-19 संबंधी अपराधों के मामले में 300 बैंक खातों , 900 मोबाइल नंबरों को किया ब्लॉक

By दीप्ती कुमारी | Updated: May 23, 2021 09:12 IST

दिल्ली पुलिस ने कोविड संबंधित अपराधों के बारे में जानकारी साझा करते हुए कहा कि दिल्ली में 600 से अधिक मामले दर्ज किए गए और 300 से ज्यादा गिरफ्तारी हुई है । कुल 3,152 सामान जब्त किए गए हैं ।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली पुलिस ने कहा कोविड से संबंधित 600 से अधिक मामले दर्ज और 300 गिरफ्तारपुलिस ने बताया कि 300 से बैंक खातों और 900 से अधिक फोन नंबरों को ब्लॉक किया गयापुलिस ने कहा कि दिल्ली के बाहर से पकड़े गए अधिक आरोपी

दिल्ली : दिल्ली पुलिस ने कोविड संबंधित अपराधों के 600 से अधिक मामले दर्ज किए हैं और 300 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है । पुलिस द्वारा साझा किए गए आकड़ों के अनुसार 13 अप्रैल से 18 मई के बीच ऑक्सीजन सिलेंडर और कोरोना वायरस की दवाओं की कथित जमाखोरी और कालाबाजारी के 109 मामले दर्ज किए गए ।

पुलिस ने बताया  कि इस अवधि के दौरान लोगों को कोविड से संबंधित मदद देने के बहाने कथित तौर पर ठगी के 492 मामले दर्ज किए गए । उन्होंने कहा कि कुल 312 लोगों को गिरफ्तार किया गया । अधिकांश गिरफ्तारी दिल्ली  के बाहर की गई है।

900 से अधिक फोन नंबर किए गए ब्लॉक

पीटीआई की खबर के अनुसार , पुलिस ने करीब 300 से बैंक खातों और 900 से अधिक फोन नंबरों को ब्लॉक किया । उन्होंने बताया कि इस दौरान ठगी की गई राशि करोड़ों में होगी । उन्होंने कहा कि 557 रेमडेसिविर इंजेक्शन , 808 कंसंटेटर, 537 अग्निशामक सिलेंडर, 683 पल्स ऑक्सीमीटर और 288 ऑक्सीजन सिलेंडर सहित कुल 3,152 आइटम जब किए गए हैं ।

पुलिस ने कहा कि डाटा को अपडेट किया जाएगा क्योंकि  दिल्ली पुलिस और साइबर सेल हेल्पलाइन पर इन घोटालों के बारे में हर दिन कई कॉल आते रहते हैं । दिल्ली पुलिसक्राइम ब्रांच, साइबर प्रीवेंशन अवेयरनेस एंड डिटेक्शन और जिला साइबर इकाइयां इन मामलों पर काम कर रहे हैं । पुलिस ने कहा कि इन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई राज्यों में भेजी गई है ।

हाल ही में पुलिस ने बिहार के चार लोगों को ऑसीजन सिलेंडर और कंसंट्रेटर उपलब्ध कराने के बाद देशभर में लोगों को ठगने के आरोप में पकड़ा था । आरोपियों ने मदद की आड़ में 300 से ज्यादा लोगों से ठगी की । पुलिस ने 3 बैंक खातों को जब्त किया, जिनका इस्तेमाल गिरोह में डेढ़ करोड़ रुपए से अधिक लेनदेन के लिए किया था ।

टॅग्स :दिल्ली क्राइमकोरोना वायरसदिल्ली में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश के बड़े हथियार रैकेट का भंडाफोड़, दिल्ली से हो रहा था ऑपरेट; 10 आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टDelhi Crime: मालवीय नगर में माँ ने अपनी दो बेटियों को मार डाला, आत्महत्या का प्रयास किया, गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUttam Nagar: तरुण मर्डर केस में 4 आरोपी गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस ने अब तक 8 लोगों को पकड़ा

भारतकेजरीवाल-सिसोदिया कट्टर ईमानदार?, देश की सत्ता पर एक खतरनाक साजिशकर्ता?, देखिए किसने क्या कहा

क्राइम अलर्टDelhi: 3 बेटियों के साथ मृत मिली मां, घर में गला रेतकर हत्या; पति फरार

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह