लाइव न्यूज़ :

भारत में कोविड रोधी टीके की अब तक 60 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं: सरकार

By भाषा | Updated: August 25, 2021 18:02 IST

Open in App

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि देश में दी गईं कोविड-19 रोधी टीके की खुराकों की संख्या बुधवार को 60 करोड़ के आंकड़े को पार कर गई। उन्होंने एक ट्वीट में कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की ‘सबको टीका, मुफ्त टीका’ पहल के तहत, भारत ने 60 करोड़-टीकाकरण का आंकड़ा पार किया। सभी को बधाई!’’ मंत्री ने कहा कि भारत को 10 करोड़ का आंकड़ा छूने में 85 दिन लगे थे और इसके बाद 20 करोड़ का आंकड़ा पार करने में 45 दिन तथा 30 करोड़ तक पहुंचने में 29 दिन और लगे थे। मांडविया ने बताया कि देश को 30 करोड़ से 40 करोड़ तक के आंकड़े पर पहुंचने में 24 दिन लगे तथा फिर छह अगस्त को 50 करोड़ के आंकड़े को पार करने में 20 दिन और लगे जबकि 60 करोड़ के आंकड़े को पार करने में 19 दिन और लगे। देशभर में टीकाकरण अभियान 16 जनवरी को शुरू किया गया था, जिसमें सबसे पहले स्वास्थ्य कर्मियों (एचसीडब्ल्यू) को टीका लगाया गया था और दो फरवरी से अग्रिम मोर्चे के कर्मियों (एफएलडब्ल्यू) का टीकाकरण शुरू किया गया था। कोविड-19 टीकाकरण का अगला चरण एक मार्च से 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों और गंभीर बीमारियों से ग्रस्त 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के लिए शुरू हुआ था। देश में एक अप्रैल से 45 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों के लिए टीकाकरण शुरू किया गया था। सरकार ने फिर एक मई से 18 वर्ष से ऊपर के सभी पात्र लोगों को टीकाकरण की अनुमति देकर अपने टीकाकरण अभियान का विस्तार करने का निर्णय लिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतPuducherry elections: पुडुचेरी विधानसभा चुनावों के लिए बीजेपी ने मनसुख मंडाविया को पार्टी प्रभारी नियुक्त किया, अर्जुनराम मेघवाल बने सहप्रभारी

भारत'ऑपरेशन दलित' मुहिम में जुटी भाजपा ने पटना में किया ‘जय भीम पदयात्रा’ का आयोजन, केन्द्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने की अगुवाई

कारोबार7800000 लोगों को मिलेगी पेंशन, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, नए साल में किसी बैंक से कहीं भी और कभी भी..

भारतParis Olympics: 'गोल्ड से भर दो खजाना', पीएम ने खिलाड़ियों को दिया जीत का मंत्र

अन्य खेलParis Olympics: 120 भारतीय एथलीट पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए क्वालीफाई करेंगे, नए खेल मंत्री ने दी जानकारी

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप