लाइव न्यूज़ :

गुजरातः सूरत की एपीएमसी मार्केट में 25 सब्जी व्यापारी कोरोना पॉजिटिव, बाजार को किया गया बंद

By निखिल वर्मा | Updated: May 8, 2020 18:19 IST

भारत में महाराष्ट्र के बाद सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य गुजरात ही हैं. यहां सात हजार से ज्यादा केस आए हैं जबकि चार सौ से ज्यादा लोगों ने दम तोड़ा है.

Open in App
ठळक मुद्देपिछले हफ्ते राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित आजादपुर सब्जी मंडी से जुड़े 15 व्यापारियों को कोरोनो वायरस से संक्रमित पाया गया है। केंद्र सरकार द्वारा 20 अप्रैल से कुछ क्षेत्रों में ढील देने के बाद विभिन्न राज्यों में सब्जी मंडियां खुली हैं

गुजरात के सूरत की एपीएमसी बाजार में 25 सब्जी व्यापारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इसके बाद बाजार को बंद कर दिया गया है। गुजरात में कोविड-19 के कुल मामले बढ़कर 7,013 हो गए। नये मामलों में से 275 अहमदाबाद जिले से सामने आये हैं। राज्य में कोरोना वायरस के कारण मृतकों की संख्या बढ़कर 425 हो गई है। राज्य में 4879 मरीजों का इलाज चल रहा है जबकि 1709 ठीक होकर घर वापस जा चुके हैं। प्रदेश में अब तक कुल 100553 कोरोना वायरस टेस्ट हुए हैं।

अहमदाबाद में सबसे ज्यादा कोविड-19 के केस

गुजरात के अहमदाबाद जिले में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 275 नए मामले आने के साथ ही यहां कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 4,991 हो गई है। अधिकारियों ने बताया कि पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण से 23 लोगों की मौत हुई है। संक्रमण से जिले में अभी तक कुल 321 लोगों की मौत हुई है। उन्होंने कहा कि इसबीच शहर के विभिन्न अस्पतालों से इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए 108 लोगों को छुट्टी दी गई है।

भारत में कोरोना वायरस के मामलों में बढ़ोत्तरी

देश में कोरोना वायरस के कारण मरने वालों की संख्या शुक्रवार को बढ़कर 1,886 और संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 56,342 हो गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में 103 लोगों की मौत हुई है और संक्रमण के 3,390 नए मामले सामने आए हैं। मंत्रालय ने बताया कि देश में 37,916 मरीजों का उपचार हो रहा है जबकि 16,539 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और एक व्यक्ति देश से बाहर जा चुका है। स्वास्थ्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘ अब तक करीब 29.35 फीसदी मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।’’ संक्रमण के कुल मामलों में 111 विदेशी नागरिक शामिल हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरस इंडियागुजरातसूरतकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

भारतगुजरात स्थानीय निकाय चुनाव 2026ः ​​84 नगरपालिका में से 77, 34 जिलों में से 33 और 260 तालुका में से 253 पर बीजेपी की जीत?, अमित शाह ने कहा- कांग्रेस साफ और आप 0 पर आउट?

ज़रा हटकेभक्तों ने लाखों रुपये बरसाए, नोटों के ढेर के नीचे दबे गुजराती लोक गायक गोपाल साधु?, वीडियो वायरल

भारतमहाराष्ट्र, गुजरात, मप्र, राजस्थान, असम, दिल्ली, बिहार, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश और बंगाल के सीएम ने काफिले के वाहन की संख्या की कम?, पीएम मोदी की अपील पर अमल?

कारोबारजेब पर असर?, अमूल ने 14 मई से पूरे भारत में दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की, पेट्रोल-डीजल कीमत के बाद लगेंगे झटके?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज