लाइव न्यूज़ :

गुजरात के मोरबी में पुल गिरने के हादसे में मरने वालों की संख्या 100 के पार हुई, अब भी कई लोग लापता

By विनीत कुमार | Updated: October 31, 2022 07:15 IST

गुजरात के मोरबी में रविवार शाम केबल पुल टूटने से हुए हादसे में मृतकों की संख्या 100 के पार हो गई है। कुछ अपुष्ट खबरों के अनुसार मृतकों की संख्या 130 से अधिक है। कई लोग अभी भी लापता हैं जिनकी तलाश की जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देगुजरात के मोरबी में माच्छू नदी पर बना केबल पुल टूटने से हुए हादसे में मृतकों की संख्या 100 के पार हुई।कुछ अपुष्ट खबरों के अनुसार मृतकों की संख्या 130 से भी अधिक है, अभी कई लोग लापता।अधिकारियों के अनुसार लगभग 177 लोगों को बचाया गया है, हताहतों में बच्चे और महिलाएं भी शामिल।

अहमदाबाद: गुजरात के मोरबी शहर में रविवार की शाम माच्छू नदी पर बना केबल पुल टूटने से हुए हादसे में मरने वालों की संख्या 100 के पार चली गई है। न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार गुजरात सूचना विभाग ने बताया, सोमवार सुबह तक 100 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। लगभग 177 लोगों को बचाया गया है। 19 लोगों का इलाज चल रहा है। सेना, नौसेना, वायु सेना, एनडीआरएफ और दमकल विभाग तलाशी अभियान चला रहे हैं।'

चार दिन पहले फिर से खुला था पुल

हादसे में जान गंवाने वालों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। अधिकारियों के अनुसार, यह पुल करीब एक सदी पुराना था और मरम्मत और नवीनीकरण कार्य के बाद हाल ही में इसे जनता के लिए खोला गया था। अधिकारियों ने कहा कि जनता के लिए चार दिन पहले ही फिर से खोले गए इस पुल पर लोगों की काफी भीड़ थी। 

अधिकारियों के अनुसार पुल रविवार शाम करीब साढ़े छह बजे टूट गया। अपुष्ट सूचनाओं के अनुसार हादसे में 130 से अधिक लोगों की जान गई है। प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि अंग्रेजों के समय के इस 'हैंगिंग ब्रिज' पर उस समय कई महिलाएं और बच्चे थे, जब वह टूट गया। इससे लोग नीचे पानी में गिर गए। 

एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि कुछ लोगों को पुल पर कूदते और उसके बड़े तारों को खींचते हुए देखा गया। उन्होंने कहा कि हो सकता है कि पुल उस पर लोगों की भारी भीड़ के कारण टूट कर गिर गया हो। उन्होंने बताया कि पुल गिरने के चलते लोग एक दूसरे के ऊपर गिर पड़े। एक प्रत्यक्षदर्शी ने कहा, 'मैं अपने कार्यालय समय के बाद दोस्तों के साथ नदी के किनारे आया था जब हमने पुल के टूटने की आवाज़ सुनी। हम वहां पहुंचे और लोगों को बचाने के लिए पानी में कूद गए। हमने कुछ बच्चों और महिलाओं को बचाया।' 

पर्यटकों की भारी भीड़ से टूटा पुल!

वहीं, घटना में घायल हुए एक व्यक्ति ने कहा कि दुर्घटना अचानक हुई और हो सकता है कि यह हादसा पुल पर बहुत अधिक लोगों के कारण हुआ हो। दीपावली की छुट्टी और रविवार होने के कारण प्रमुख पर्यटक आकर्षण पुल पर पर्यटकों की भीड़ उमड़ी हुई थी। एक निजी संचालक ने लगभग छह महीने तक पुल की मरम्मत का काम किया था। पुल को 26 अक्टूबर को गुजराती नववर्ष दिवस पर जनता के लिए फिर से खोला गया था। 

टॅग्स :गुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

भारतगुजरात स्थानीय निकाय चुनाव 2026ः ​​84 नगरपालिका में से 77, 34 जिलों में से 33 और 260 तालुका में से 253 पर बीजेपी की जीत?, अमित शाह ने कहा- कांग्रेस साफ और आप 0 पर आउट?

ज़रा हटकेभक्तों ने लाखों रुपये बरसाए, नोटों के ढेर के नीचे दबे गुजराती लोक गायक गोपाल साधु?, वीडियो वायरल

भारतमहाराष्ट्र, गुजरात, मप्र, राजस्थान, असम, दिल्ली, बिहार, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश और बंगाल के सीएम ने काफिले के वाहन की संख्या की कम?, पीएम मोदी की अपील पर अमल?

कारोबारजेब पर असर?, अमूल ने 14 मई से पूरे भारत में दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की, पेट्रोल-डीजल कीमत के बाद लगेंगे झटके?

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल