लाइव न्यूज़ :

"संजय सिंह और दिनेश अरोड़ा के बीच हुआ है करोड़ों का मनी ट्रेल", ईडी सूत्रों का दावा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: October 5, 2023 13:18 IST

ईडी सूत्रों का दावा है कि आप सांसद संजय सिंह और शराब घोटाले केस में सरकारी गवाह बन गये दिनेश अरोड़ा के बीच करोड़ो का मनी ट्रेल हुआ था।

Open in App
ठळक मुद्देईडी सूत्रों का दावा आप सांसद संजय सिंह ने शराब घोटाले में ली करोड़ों रुपये की रिश्वत संजय सिंह और सरकारी गवाह दिनेश अरोड़ा के बीच पकड़ा गया है करोड़ो का मनी ट्रेलईडी के पास दिनेश अरोड़ा के अलावा भी अन्य बयान हैं, जिनमें संजय सिंह सीधे तौर पर फंस रहे हैं

नई दिल्ली: दिल्ली शराब नीति मामले में बुधवार को गिरफ्तार किए गए राज्यसभा के आप सांसद संजय सिंह के बारे में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सूत्रों का दावा है कि संजय सिंह और शराब घोटाले केस में सरकारी गवाह बन गये दिनेश अरोड़ा के बीच करोड़ो का मनी ट्रेल हुआ था।

समाचार वेबसाइट इंडिया टुडे के मुताबिक जांच एजेंसी के सूत्रों ने कहा कि आरोपी संजय सिंह और सरकारी गवाह बने चुके दिनेश अरोड़ा के बीच करोड़ों का लेनदेन हुआ था और संजय सिंह भी शराब नीति के निर्माण में शामिल थे। उन्होंने दिनेश अरोड़ा से कथिततौर पर करोड़ों रुपये की रिश्वत ली थी।

इस संबंध में ईडी सूत्रों ने आगे दावा किया कि उनके पास दिनेश अरोड़ा के अलावा अन्य बयान भी हैं, जो सीधे तौर पर शराब घोटाले में संजय सिंह की संलिप्तता की ओर इशारा करते हैं। यही कारण है कि संजय सिंह के खिलाफ पुख्ता सबूत मिलने के बाद ईडी अधिकारियों ने मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को लिखा था।

मालूम हो कि ईडी ने राज्यसभा सांसद संजय सिंह को बुधवार को साल 2021-22 में दिल्ली सरकार द्वारा बनाई गई आबकारी शुल्क नीति से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार किया है। शराब घोटाले और अन्य मामलों को मिलाकर आम आदमी पार्टी के तीन शीर्ष नेता बीते एक साल के भीतर सलाखों के पीछे जा चुके हैं। इसमें सबसे पहले सत्येंद्र जैन हवाला आरोप में, मनीष सिसोदिया को शराब नीति में और अब संजय सिंह को भी शराब मामले में गिरफ्तार किया गया है।

संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर हमला करते हुए कहा, "संजय सिंह की गिरफ्तारी पूरी तरह से अवैध है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र की घबराहट को दर्शाता है। वे चुनाव तक कई और विपक्षी नेताओं को गिरफ्तार करेंगे।"

ईडी द्वारा बीते बुधवार को संजय सिंह से दिन भर की पूछताछ की गई और उसके बाद शाम में उन्हें एजेंसी ने उन्हें धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार कर लिया। उम्मीद की ज रही है कि ईडी संजय सिंह को गुरुवार को दिल्ली की एक स्थानीय अदालत में पेश कर सकती है, जहां ईडी कोर्ट से उनकी हिरासत की मांग सकती है।

संजय सिंह ने अपनी गिरफ्तारी से पहले रिकॉर्ड किए एक वीडियो संदेश में कहा कि ईडी बिना किसी सबूत के उन्हें जबरन गिरफ्तार कर रही है।

उन्होंने कहा, "मुझे मरना स्वीकार है लेकिन झुकना नहीं। मैंने अडानी के घोटालों का खुलासा किया और ईडी के पास कई शिकायतें दर्ज कीं लेकिन अडानी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। मोदी जी 2024 का चुनाव बुरी तरह हार रहे हैं। वे अत्याचार करके और लोगों को जेल में डालकर नहीं जीत सकते हैं।"

टॅग्स :संजय सिंहप्रवर्तन निदेशालयदिल्लीआम आदमी पार्टीAam Aadmi Party (AAP)अरविंद केजरीवालArvind KejriwalBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारत अधिक खबरें

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट