लाइव न्यूज़ :

वाल्मीकिनगर लोकसभा सीट पर उपचुनाव में जद(यू) की जीत पर मोदी ने दी बधाई

By भाषा | Updated: November 11, 2020 17:58 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 नवंबर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिहार की वाल्मीकिनगर संसदीय सीट पर हुए उपचुनाव में जीत दर्ज करने वाले जनता दल (यूनाइटेड) के सुनील कुमार को बुधवार को बधाई दी और जमीनी स्तर पर कड़ी मेहनत के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के कार्यकर्ताओं की भी सराहना की।

वाल्मीकिनगर लोकसभा सीट पर उपचुनाव में जद(यू) उम्मीदवार सुनील कुमार ने अपने निकटतम प्रतिद्वन्द्वी कांग्रेस के प्रवेश कुमार मिश्रा को 22539 मतों से पराजित किया।

मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘मैं वाल्मीकिनगर की जनता को लोकसभा उपचुनाव में राजग का समर्थन कर आशीर्वाद देने के लिए बहुत धन्यवाद देता हूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं सुनील कुमार जी को उनकी जीत पर बधाई देता हूं और उनकी संसदीय पारी के लिए शुभकामनाएं देता हूं। जमीनी स्तर पर कड़ी मेहनत के लिए मैं राजग परिवार के प्रयासों की भी सराहना करता हूं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह