लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र भाजपा में अनबन तेज, खड़से के बाद ‘अस्वस्थ’ पंकजा क्षेत्रीय बैठक में अनुपस्थित रहीं, पार्टी से नाराज हैं मुंडे

By भाषा | Updated: December 9, 2019 17:15 IST

बहरहाल, 12 दिसम्बर की रैली के लिए तैयारियां चल रही हैं। पूर्व अनुमति से वह अनुपस्थित रहीं।’’ भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहा कि वह दो दिनों बाद पंकजा के बीड जिले के परली स्थित गृह नगर में उनसे मुलाकात करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहा कि वह दो दिनों बाद पंकजा के बीड जिले के परली स्थित गृह नगर में उनसे मुलाकात करेंगे। अपने ट्विटर हैंडल से ‘‘भाजपा’’ शब्द भी हटा दिया जिससे भाजपा में उनके भविष्य को लेकर कयास लगाए जाने लगे थे।

महाराष्ट्र भाजपा की नेता पंकजा मुंडे सोमवार को औरंगाबाद में पार्टी की क्षेत्रीय बैठक के दौरान अनुपस्थित रहीं। बताया जाता है कि 21 अक्टूबर को हुए विधानसभा चुनावों में हार के बाद से ही वह नाराज चल रही हैं।

राज्य भाजपा के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि वह स्वस्थ महसूस नहीं कर रही थीं, जिस कारण पूर्व अनुमति से वह अनुपस्थित रहीं। पाटिल ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘बैठक के लिए औरंगाबाद आने से पहले मैंने पंकजा मुंडे से बात की थी। वह बीमार हैं।

बहरहाल, 12 दिसम्बर की रैली के लिए तैयारियां चल रही हैं। पूर्व अनुमति से वह अनुपस्थित रहीं।’’ भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहा कि वह दो दिनों बाद पंकजा के बीड जिले के परली स्थित गृह नगर में उनसे मुलाकात करेंगे। भाजपा के दिवंगत नेता गोपीनाथ मुंडे की बेटी पंकजा ने महाराष्ट्र में ‘‘बदली राजनीतिक परिस्थितियों’’ में अपनी भावी राजनीतिक यात्रा के बारे में सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर खलबली मचा दी थी।

उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल से ‘‘भाजपा’’ शब्द भी हटा दिया जिससे भाजपा में उनके भविष्य को लेकर कयास लगाए जाने लगे थे। हालांकि बाद में पंकजा ने स्पष्ट किया कि वह भाजपा नहीं छोड़ रही हैं और दल बदलना उनके खून में नहीं है। 

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)पंकजा मुंडेदेवेंद्र फड़नवीसमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतमुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के लिए 350 टन वजनी कटरहेड को मुंबई के विक्रोली शाफ्ट में उतारा गया

कारोबारमुंबई और बेंगलुरु के बीच सप्ताह में 2 दिन चलने वाली नई मेल एक्सप्रेस ट्रेन?, 17 एलएचबी कोच होंगे, जानिए टाइमटेबल और किराया

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला