लाइव न्यूज़ :

प. बंगालः नाबालिग की रेप के बाद हत्या, पीड़िता के शव को घसीट कर ले जाती दिखी पुलिस, वीडियो पर महिला आयोग ने लिया संज्ञान

By अनिल शर्मा | Updated: April 22, 2023 15:40 IST

रिपोर्ट के मुताबिक, लड़की गुरुवार शाम को ट्यूशन पढ़ने के लिए घर से निकली थी। उसके परिवार के सदस्यों और स्थानीय लोगों द्वारा पूरी रात तलाश किए जाने के बावजूद उसका पता नहीं चला। उसके परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

Open in App
ठळक मुद्दे किशोरी बृहस्पतिवार को शाम से ही लापता थी और स्थानीय लोगों को उसका शव शुक्रवार सुबह एक नहर में तैरता हुआ मिला। नाबालिग के मृत पाए जाने के बाद परिजन और स्थानीय लोग उसके शव के साथ प्रदर्शन किए। पुलिस अधिकारी ने कहा, भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।

कोलकाताः पश्चिम बंगाल के उत्तरी दिनाजपुर जिले के कलियागंज में कथित तौर पर बलात्कार के बाद एक नाबालिग लड़की की हत्या मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने स्वतः संज्ञान लिया है। महिला आयोग ने सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे उस वीडियो पर संज्ञान लिया है जिसमें पीड़िता के शव को पश्चिम बंगाल पुलिस घसीट कर ले जाती दिख रही है।

 किशोरी गुरुवार को शाम से ही लापता थी और स्थानीय लोगों को उसका शव शुक्रवार सुबह एक नहर में तैरता हुआ मिला। लड़की के मृत पाए जाने पर आक्रोशित परिजन और स्थानीय लोग प्रशासन के खिलाफ बीच सड़क शव के साथ प्रदर्शन करने लगे। इस दौरान पुलिस प्रदर्शन कर रहे लोगों को तितर-बितर करने और पीड़िता के शव को लेने जाने के लिए लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े।

इसी दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें पुलिस स्थानीय लोगों के कब्जे से शव को घसीटते हुए वाहन की तरफ भाग रही है। वीडियो का संज्ञान लेते हुए महिला आयोग ने मामले में पश्चिम बंगाल के पुलिस महानिदेशक को हस्तक्षेप करने को कहा है। 

आयोग ने यह भी मांग की है कि यदि लगाए गए आरोप सही पाए जाते हैं, तो संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की जानी चाहिए। साथ ही, शव को अनुचित तरीके से घसीटने के लिए दोषी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। आयोग ने कहा है कि 3 दिनों के भीतर कार्रवाई से अवगत कराया जाना चाहिए।

रिपोर्ट के मुताबिक, लड़की गुरुवार शाम को ट्यूशन पढ़ने के लिए घर से निकली थी। उसके परिवार के सदस्यों और स्थानीय लोगों द्वारा पूरी रात तलाश किए जाने के बावजूद उसका पता नहीं चला। उसके परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि अपराधियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हुए स्थानीय लोगों ने उस समय पुलिस का विरोध किया जब वह टीम लड़की का शव बरामद करने के लिए पहुंची थी। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों ने सड़क पर यातायात बाधित कर दिया, टायर जलाए और पुलिस पर कथित तौर पर पथराव किया।

टॅग्स :National Commission for Womenपश्चिम बंगालWest Bengal
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतपश्चिम बंगाल: सुवेंदु सरकार ने दूसरी कैबिनेट बैठक में राज्य की धर्म-आधारित योजनाएँ समाप्त कीं

भारत'बंगाल में गुंडागर्दी खत्म होगी': कोलकाता हिंसा पर उपद्रवियों को पश्चिम बंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी का सख़्त संदेश

भारत4 मई के बाद कौन बचाएगा, क्या दिल्ली से गॉडफादर आकर मदद करेगा?, अभिषेक बनर्जी के खिलाफ मामला दर्ज

भारतकोलकाता के पूर्व पुलिस आयुक्त विनीत गोयल, अभिषेक गुप्ता और इंदिरा मुखर्जी को निलंबित, आरजी कर मेडिकल कॉलेज बलात्कार और हत्या पर सीएम अधिकारी का बड़ा फैसला

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की