लाइव न्यूज़ :

दो दलित किशोरियों के साथ बलात्कार के आरोप में अधेड़ गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 27, 2021 15:29 IST

Open in App

चित्रकूट जिले की सदर कोतवाली कर्वी क्षेत्र के राम घाट में मिट्टी के दीपक बेचने वाली दो दलित किशोरियों के साथ कथित रूप से बलात्कार का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में बृहस्पतिवार को एक अधेड़ व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।सदर कोतवाली कर्वी के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) विनोद त्रिपाठी ने शुक्रवार को बताया कि 13 और 15 साल की दो दलित किशोरियों के साथ बुधवार की शाम एक खंडहर में कथित तौर पर बलात्कार में दीपचंद्र (52) को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि नाबालिग दलित लड़कियां कामदगिरि परिक्रमा के राम घाट में रोजाना मिट्टी के दीये (दीपक) बेचती थी और इस वजह से आरोपी से उनकी जान-पहचान थी। आरोपी अधेड़ बुधवार की शाम दोनों किशोरियों को फुसलाकर एक खंडहर में ले गया और उनके साथ बलात्कार किया।एसएचओ ने बताया कि बृहस्पतिवार को आरोपी अधेड़ को बलात्कार, एससीएसटी और पॉक्सो अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि दोनों पीड़िताओं को चिकित्सीय जांच के लिए शुक्रवार को सरकारी अस्पताल भेजा गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतसीएम योगी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में हटाए गए SHO, बीजेपी जिला अध्यक्ष की शिकायत पर हुई कार्रवाई

भारतVideo: 10 मार्च से पहले ही बलिया SHO ने बीजेपी प्रत्याशी के मंत्री बनने की भविष्यवाणी कर दी बधाई, कहा पहली बार करूंगा आपका एस्कॉर्ट

भारतउत्तर प्रदेश में धोखाधड़ी के मामले में पूर्व सहायक आयुक्त गिरफ्तार

भारतधोखाधड़ी के मामले पूर्व सहायक आयुक्त गिरफ्तार

भारतफतेहपुर में 70 साल की बुजुर्ग महिला से बलात्कार, आरोपी युवक गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल