लाइव न्यूज़ :

दशहरा: इस बार जलेगा #Metoo रूपी रावण, चितरंजन पार्क में दिखेगी ग्रामीण पश्चिम बंगाल की झलक

By मेघना वर्मा | Updated: October 16, 2018 11:45 IST

इस बार जहां इकोफ्रेंडली दुर्गा पूजा पंडाल बनाने पर ध्यान दिया जा रहा है तो वहीं कुछ पंडाल ऐसे भी हैं जिन्हें जर्मनी से लाए गए समानों से बनाया जाएगा।

Open in App

नवरात्रि के साथ ही देश दुर्गा पूजा और विजयदशमी के त्योहार को मनाने की तैयारियों में जुट गया है। जहां लोग अपने परिवार के साथ रामलीला देखने जा रहे हैं तो वहीं रावण दहन देखने के लिए भी प्लानिंग हो रही है। बुराई पर अच्छाई की जीत का ये त्योहार इस बार देश के सबसे बड़े मुद्दे #मी टू कैंपेन के खिलाफ मनाया जाएगा। इस बार राजधानी समेत देश के अलग-अलग हिस्सों में नारी शक्ति की ताकत देखने को मिलेगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार राजधानी दिल्ली में सोशल कैंपेन #मी टू रूपी रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। 

लाल किले पर विजयदशमी के दिन होने वाले लंका दहन में जिन रावण रूप को बनाया जाएगा वह ऑनलाइन कैंपेन #मी टू के रूप में बनाया जाएगा। जिसे जलाकर महिलाओं के खिलाफ हो रहे शोषण को दिखाया जाएगा। 

नव श्री धार्मिक लीला कमिटी के सेक्रेटरी नें मीडिया को बताया कि हर साल दशहरे पर कमिटी एक सोशल एविल को दहन करती है। इस साल सबसे सोशल पर चलने वाला सबसे बड़ा मुद्दा है और महिलाओं के खिलाफ हुई इस बुराई को इस बार रावण के रूप में जलाया जाएगा। आयोजनकों ने इस बात का भी ध्यान रखा है कि इस पुतले को ऐसी चीजों से बनाया जाएगा जिससे प्रदूषण का खतरा ना हो। 

वहीं पटेल नगर दुर्गा पूजा के आयोजको ने बताया कि हर साल उनकी यहां होने वाली दुर्गा पूजा में पुरूष आयोजक हिस्सा लेते थे और सारे इंतजाम देखते थे। लेकिन औरतें किसी से कम नहीं है इसलिए इस बार यह जिम्मा महिलाओं को सौंपा गया है। कमिटी को ऐचआर प्रोफेशनल शैली भौमिक ने यह जानकारी दी। 

चितरंजन पार्क या सीआर पार्क दिल्ली में दुर्गा पूजा के लिए काफी फेमस है। यहां के आयोजनकों ने इस बार पंडाल की थीम को रूरल बंगाल पर रखी है। जिसमें पश्चिम बंगाल के गांव को दर्शाया जाएगा। कमिटी ने इस बात का भी ध्यान रखा है कि ऐसी चीजों को का इस्तेमाल किया जाए जिससे प्रदूषण कम फैले। 

इस बार जहां इकोफ्रेंडली दुर्गा पूजा पंडाल बनाने पर ध्यान दिया जा रहा है तो वहीं कुछ पंडाल ऐसे भी हैं जिन्हें जर्मनी से लाए गए समानों से बनाया जाएगा। वहीं दुर्गा पूजा के पास आते ही काली बाड़ी टेम्पल में भी भक्तों की भीड़ देखी जा सकती है।  

टॅग्स :# मी टूदशहरा (विजयादशमी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाराष्ट्र विजयादशमीः दशहरे की बात, अपनी डफली-अपना राग, समर्थकों और अनुयायियों को संदेश देने की पुरानी परंपरा

भारतDelhi: रावण दहन को लेकर JNU में बवाल, रावण के पुतले पर उमर खालिद और शरजील इमाम की फोटो से 2 गुट भिड़े

भारतRavan Dahan 2025: देशभर में रावण दहन, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू में दशहरे की धूम...

पूजा पाठDussehra 2025: यूपी और महाराष्ट्र के इस गांव में 158 साल पुराना मंदिर, जहां होती है रावण की पूजा, जानिए क्यों

भारतरावण इस बार जल के नहीं डूब के मरेगा!, बारिश और तेज हवाओं से रावण के पुतलों का बुरा हाल, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत