लाइव न्यूज़ :

कोलकाता में हिंदू जागरण मंच के सदस्यों की पुलिस के साथ झड़प

By भाषा | Updated: December 5, 2019 05:47 IST

तृणमूल कांग्रेस के महासचिव पार्थ चटर्जी ने कहा कि भाजपा राज्य में शांति -स्थिरता का माहौल खराब करना चाहती है। बंगाल के लोग उन्हें करारा जवाब देंगे । 

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने हाजरा और उनके समर्थकों को रोक दिया आरएसएस और भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमले हो रहे हैं और उनकी हत्याएं हो रही हैं

हाल में शहर में आरएसएस के एक कार्यकर्ता पर हुए हमले के खिलाफ बुधवार को हिंदू जागरण मंच (एचजेएम) के कार्यकर्ताओं की रैली के दौरान पुलिस से उनकी झड़प हो गयी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से संबद्ध संगठन एचजेएम ने कोलकाता के मेटियाब्रुज इलाके में संघ के कार्यकर्ता वीर बहादुर सिंह पर हमले के विरोध में यहां सियालदह से एसप्लानेड तक रैली निकाली। अज्ञात बदमाशों ने सोमवार को सिंह को गोली मार दी थी जिसके बाद उन्हें शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

एचजेएम के मार्च को रोकने के लिए सियालदह स्टेशन पर बड़ी संख्या में पुलिस की तैनाती की गयी। प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड तोड़ने की कोशिश की तो पुलिस ने उन्हें तितर-बितर करने के लिए लाठियां चलायीं। एनआरएस मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के पास रोके जाने पर भाजपा नेता अनुपम हाजरा ने समर्थकों के साथ रानी रशमोनी इलाके में अलग रैली निकाली। पुलिस ने हाजरा और उनके समर्थकों को रोक दिया । हाजरा को हिरासत में लेने की कोशिश की गयी तो उनके सुरक्षा कर्मी सीपीएफ (केंद्रीय पुलिस बल) और कोलकाता पुलिस कर्मियों की भिड़ंत हो गयी । एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि करीब 65 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

हालात पर नियंत्रण के लिए उपायुक्त (मध्य) सुधीर कुमार नीलकांतम के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गयी । एचजेएम कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प पर प्रतिक्रिया जताते हुए भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने आरोप लगाया कि बंगाल में हिंदुओं को रैली निकालने का भी अधिकार नहीं है। विजयवर्गीय ने सवाल किया, ‘‘बंगाल में हिंदुओं को रैली निकालने का भी अधिकार नहीं है? यह पूरी तरह अस्वीकार्य है।

आरएसएस और भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमले हो रहे हैं और उनकी हत्याएं हो रही हैं और हम लोकतांत्रिक तरीके से विरोध भी नहीं कर सकते। क्या यह बंगाल में लोकतंत्र का संकेत है या तानाशाही का? ’’ तृणमूल कांग्रेस नेतृत्व ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि भाजपा राज्य में अमन चैन का माहौल बिगाड़ना चाहती है । तृणमूल कांग्रेस के महासचिव पार्थ चटर्जी ने कहा कि भाजपा राज्य में शांति -स्थिरता का माहौल खराब करना चाहती है। बंगाल के लोग उन्हें करारा जवाब देंगे । 

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया