लाइव न्यूज़ :

महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा ने कहा- सुरक्षाकर्मियों ने मेरे साथ धक्का-मुक्की की, नाना की कब्र पर नहीं जा सकीं

By भाषा | Updated: January 7, 2020 18:22 IST

इल्तिजा ने कहा कि उनके घर पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें उस समय वहां से निकलने से रोका जब वह अनंतनाग जिले के बिजबेहरा में अपने नाना की कब्र पर जाना चाहती थीं। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे न केवल रोका गया बल्कि उन सुरक्षाकर्मियों ने मेरे साथ धक्का-मुक्की भी की जिनसे मेरी सुरक्षा की अपेक्षा है। मेरी बांहों और पैर में चोटें आई हैं।’’

Open in App
ठळक मुद्देवह अपने नाना, देश के पूर्व गृह मंत्री की कब्र पर नहीं जा सकतीं।वह विशेष सुरक्षा समूह (एसएसजी) के निदेशक को पत्र लिखकर अपना सुरक्षा घेरा वापस लेने की मांग करेंगी।

पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती ने मंगलवार को अपने सुरक्षाकर्मियों पर नाना मुफ्ती मोहम्मद सईद की चौथी बरसी पर उनकी कब्र पर जाने से रोकने के लिए धक्कामुक्की करने का आरोप लगाया और कहा कि वह अपना सुरक्षा घेरा हटाने की मांग करेंगी।

इल्तिजा ने कहा कि उनके घर पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें उस समय वहां से निकलने से रोका जब वह अनंतनाग जिले के बिजबेहरा में अपने नाना की कब्र पर जाना चाहती थीं। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे न केवल रोका गया बल्कि उन सुरक्षाकर्मियों ने मेरे साथ धक्का-मुक्की भी की जिनसे मेरी सुरक्षा की अपेक्षा है। मेरी बांहों और पैर में चोटें आई हैं।’’

इल्तिजा ने कहा कि वह विशेष सुरक्षा समूह (एसएसजी) के निदेशक को पत्र लिखकर अपना सुरक्षा घेरा वापस लेने की मांग करेंगी। उन्होंने कहा, ‘‘अगर कुछ दिन में सुरक्षा वापस नहीं ली जाती तो मैं इसके लिए अदालत में जाऊंगी।’’

उन्होंने कहा कि कितनी हास्यास्पद बात है कि केंद्र सरकार कश्मीर में स्थिति सामान्य होने के दावे कर रही है लेकिन वह अपने नाना, देश के पूर्व गृह मंत्री की कब्र पर नहीं जा सकतीं। पीडीपी ने जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद की कब्र पर फातिहा पढ़ने की इजाजत मांगी थी जो नहीं दी गयी।

जब इल्तिजा से पूछा गया कि क्या परिवार के किसी अन्य सदस्य को सईद की कब्र पर जाने की इजाजत दी गयी तो उन्होंने कहा नहीं पता। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे और मेरे मामा तसद्दुक मुफ्ती को जाने की इजाजत नहीं दी गयी।’’ सईद का 7 जनवरी 2016 को दिल्ली में एम्स में निधन हो गया था। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरमोदी सरकारजम्मू कश्मीर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा