लाइव न्यूज़ :

बीजेपी के सांसद ने हेमंत करकरे पर ट्वीट के बाद कहा, 'हैक हो गया था अकाउंट'

By विनीत कुमार | Updated: April 20, 2019 09:21 IST

ट्वीट पर विवाद बढ़ने के बाद राजेंद्र अपने बयान से पलट गये और कहा कि उन्होंने हेमंत करकरे से जुड़ा कोई ट्वीट किया ही नहीं था।

Open in App

भोपाल से बीजेपी की उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा के मुंबई आतंकी हमले में शहीद हेमंत करकरे पर विवादित बयान के बाद बीजेपी के एक और सांसद चर्चा में आ गये हैं। मेरठ से मौजूदा बीजेपी सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने एक ट्वीट में हेमंत की शहादत को उन्हीं की गलती बता दी। हालांकि, ट्वीट पर विवाद बढ़ने के बाद राजेंद्र अपने बयान से पलट गये और कहा कि उन्होंने हेमंत करकरे से जुड़ा कोई ट्वीट किया ही नहीं था बल्कि किसी और ने उनके अकाउंट को हैक कर ऐसा किया।

दरअसल, राजेंद्र अग्रवाल के अकाउंट से ट्वीट हुआ, ''शहीद'' हेमंत करकरे ATS के ऐसे प्रमुख थे जो आतंकवादियों से मुकाबला करने के लिए बिना तैयारी के गए तथा जिनकी जीप आतंकवादियों ने छीन कर अपनी गतिविधियों में उसका उपयोग किया।'

इसके बाद राजेंद्र अग्रवाल ने पहला ट्वीट हटाकर दूसरा ट्वीट किया और लिखा, 'शहीद हेमंत करकरे से संबंधित ट्वीट मैंने नहीं डाला किसी ने मेरे ट्विटर हैंडल का दुरुपयोग किया है।' 

इससे पहले साध्वी का भी शुक्रवार को हेमंत करकरे पर विवादित बयान सामने आया था। बाद में उन्होंने माफी मांग ली और कहा कि यह बीजेपी का नहीं बल्कि उनका निजी बयान था। साध्वी प्रज्ञा ने शुक्रवार शाम को खुले मंच से माफी मांगते हुए अपना बयान वापस ले लिया। भोपाल से 45 किलोमीटर दूर बैरसिया में मंच से साध्वी ने अपना विवादित बयान वापस लेते हुए इसके लिये क्षमा मांगी। साध्वी की सहयोगी उपमा ने फोन पर पीटीआई भाषा को साध्वी के बयान वापस लेने के सवाल पर उनके हवाले से कहा हां, 'उन्होंने (साध्वी प्रज्ञा) कहा, 'क्योंकि मैं (प्रज्ञा) किसी समय इमोशनल (भावुक) हो गयी थी। मैं (प्रज्ञा) रो रही थी। इसलिये मेरे (प्रज्ञा के) मुख से जो निकला, उसके लिये क्षमा मांगती हूं।'

साल 2008 में मालेगांव बम विस्फोट मामले में प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ गैर-कानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम (यूएपीए कानून) के तहत मामला अदालत में विचाराधीन है। हालांकि, इस मामले में मकोका के तहत उन्हें क्लीन चिट मिल चुकी है। गौरतलब है कि 26 नवंबर 2008 को पाकिस्तान से आए आतंकवादियों ने मुंबई के कई स्थानों पर हमले किए थे। उसी दौरान करकरे और मुंबई पुलिस के कुछ अन्य अधिकारी शहीद हुए थे।

टॅग्स :साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुरभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)मेरठभोपालदिग्विजय सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्ट₹44 लाख का पेंशन घोटाला; मेरठ में बेटे ने पेंशन की लालच में 7 साल तक कागज़ों में मृत माँ को 'ज़िंदा' दिखाया

भारतजब प्रभु का बुलावा आता है तो हर व्यक्ति आ जाता, अयोध्या आएंगे राहुल गांधी?, दिग्विजय सिंह ने कहा- बुलावा आएगा, तो जरूर आएंगे, क्यों नहीं आएंगे?, वीडियो

भारतमध्य प्रदेश राज्यसभा चुनावः 3 सीट खाली और अप्रैल-मई में मतदान?, विधानसभा में 230 विधायक और एक सीट के लिए चाहिए 58 वोट, क्या कांग्रेस बचा पाएगी सीट?

भारत'जगदंबिका पाल ओम बिड़ला से 'बेहतर' स्पीकर होंगे': भाजपा सांसद की तारीफ में बोले कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह | Watch Video

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया