लाइव न्यूज़ :

मायावती ने एमपी के दमोह में दलितों की हुई हत्या पर घेरा शिवराज सरकार को, बोलीं- "घटना अंधे युग जैसी, जितनी निंदा की जाए कम है"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: October 25, 2022 18:55 IST

बसपा प्रमुख मायावती ने मध्य प्रदेश के दमोह में दलित परिवार के सदस्यों की हत्या पर नाराजगी जताते हुए सूबे के भाजपा शासित शिवराज सिंह चौहान सरकार पर जबरदस्त हमला किया है। मायावती ने कहा कि घटना ने अंधे युग की याद दिला दी।

Open in App
ठळक मुद्देमायावती ने एमपी के दमोह में अगड़ी जाति के लोगों द्वारा की गई दलितों की हत्या पर व्यक्त की नाराजगीमायावती ने ट्वीट करके कहा कि शिवराज सरकार कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर पूरी तरह से फेल है दलितों की हत्या ने अंधकार युग जैसी घटना को ताजा कर दिया, यह बेहद निंदनीय है

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने मध्य प्रदेश के दमोह में दबंग अगड़ी जाति के लोगों द्वारा दलित परिवार किये गये हमले की तीखी निंदा करते हुए सूबे के भाजपा शासित शिवराज सिंह चौहान सरकार पर जबरदस्त हमला किया है। बसपा नेत्री मायावती ने ट्विटर पर शिवराज सरकार के कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़ा करते हुए आरोप लगाया कि राज्य सरकार दलितों के खिलाफ हो रहे अत्याचार को रोकने में असफल रही है।

बसपा प्रमुख मायावती एक के बाद दो ट्वीट करते हुए मध्य प्रदेश शासन की कड़ी आलोचना की। मायावती ने अपने पहले ट्वीट में दलित परिवार पर हुए हमले का जिक्र करते हुए कहा, "मध्यप्रदेश में भी दलित व आदिवासी समाज पर अत्याचार लगातार जारी। आज ही दमोह जिले के देवरांन में दबंगों ने दलित परिवार पर अन्धाधुन्ध फायरिंग की और फिर पत्थर से कुचलकर तीन लोगों की हत्या कर दी। बाकी घायलों ने भागकर जान बचाई। इस हृदयविदारक घटना की जितनी  निन्दा की जाए वह कम।"

वहीं दूसरे ट्वीट में दलित परिवार के उत्पीड़न के लिए शिवराज सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा, "यह अंधकार युग जैसी ताजा घटना मध्यप्रदेश बीजेपी सरकार में कानून-व्यवस्था के साथ-साथ गरीबों, दलितों, आदिवासियों व महिलाओं आदि की सुरक्षा के मामले में सरकारी विफलता की पोल खोलती है। सरकार ऐसे आपराधिक तत्वों के विरुद्ध नरमी नहीं बल्कि सख्त कार्रवाई करे, बीएसपी की यह मांग।"

मालूम हो कि मध्य प्रदेश के दमोह स्थित देवरांन में दलित और अगड़ी जाति के परिवार के बीच हुए संघर्ष में दलित परिवार के तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। दमोह पुलिस कीओर से जारी सूचना के मुताबित देवरान में मंगलवार की सुबह जगदीश पटेल परिवार के सदस्यों ने घमंडी परिवार के सदस्यों पर हमला किया और गोली मारकर तीन लोगों की हत्या कर दी, वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं।

पुलिस ने घटना में आरोपी जगदीश के परिवार के छह लोगों को नामजद किया है। घटना को अंजाम देने के बाद सारे अभियुक्त घटनास्थल से फरार हो गये, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है, वही गोली से घायल हुए दो लोगों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मौके पर सूबे के वरिष्ठ पुलिस पदाधिकारी मौजूद हैं और गांव में फैले तनाव पर नजर बनाए हुए हैं। किसी भी अप्रिय स्थिति से मिपटने के लिए घटना स्थल पर भारी संख्या में पुलिसबल की भी तैनाती की गई है। 

टॅग्स :मायावतीMayawati Bahujan Samaj Partyदमोहमध्य प्रदेशबीएसपी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतBhojshala Verdict: मेरे लिए सौभाग्य की बात?, कुमार विश्वास ने कहा- भारतीय सांस्कृतिक इतिहास के साथ-साथ अपने कुल वंश का भी इतिहास पढ़ें ओवैसी, वीडियो

क्राइम अलर्टछिंदवाड़ा जिला अस्पतालः चाचा ने किया रेप, 5 पांच घंटे तक इंतजार के बाद चिकित्सकीय परीक्षण, ‘सिविल सर्जन’ ने मामले की जांच के आदेश दिए

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज