लाइव न्यूज़ :

35 करोड़ में बना है मायावती का बंगला, विपक्षी भी कहते हैं 'राजमहल'

By जनार्दन पाण्डेय | Updated: September 18, 2018 14:15 IST

मायावती ने खुद मीडियाकर्मियों को पूरा बंगला घूमाया और उसकी फोटोग्राफी भी कराई।

Open in App

सुप्रीम कोर्ट के द्वारा पूर्व मुख्यमंत्रियों को सरकारी बंगला खाली करने के आदेश के मद्देनजर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के बाद मायावती ने भी बंगला खाली कर दिया था। लेकिन उनके बंगले को लेकर इस वक्त चर्चाओं का बाजार गरम है। जनसत्ता की एक खबर में मायावती के बंगले की कीमत करीब 35 करोड़ रुपये बताई गई। असल में कुछ दिनों पहले मायावती ने अपने नये बंगले में एक प्रेस बैठक आयोजित की थी। उसके बाद से उनका नया बंगला चर्चा में आया।

बताया जा रहा है कि उनका नया बंगला लखनऊ के 9, मॉल एवेन्यू में है। जबकि उनका पुराना बंगला 13ए मॉल एवेन्यू में था। लेकिन मायावती ने उसे इस साल के मई महीने में ही खाली कर के सरकार को दे दिया था। इसा साल 29 मई को ही मायावती ने विशेष सचिव व राज्य संपत्ति अधिकारी को बंगला छोड़ने की चिट्ठी के साथ चाभियों को स्पीड पोस्ट से भेजा था। उन्होंने अपनी चिट्ठी में सुप्रीम कोर्ट के ऑर्डर का हवाला देते हुए बंगला नंबर-6 खाली करने के बारे में बताया था। राज्य संपत्ति विभाग ने पूर्व मुख्यमंत्री की हैसियत से 23 दिसंबर 2011 को यह बंगला दिया था। अब उस बंगले को काशीराम विश्रामस्‍थल के नाम से जानते हैं।

जबकि मायावती के नये बंगले में दलितों से संबंधित ऐतिहासिक दृश्यों को बड़ी-बड़ी चित्रकारी के जरिए उकेरा गया है। एक खबर के मुताबिक इस बंगले का निर्माण मायावती ने साल 2012 से ही शुरू करा दिया था। लेकिन तब उन्होंने राज्यसभा में एक भाषण के दौरान इसकी कीमत 15 करोड़ ही बताई थी। लेकिन हालिया जानकारियों के अनुसार मायावती के इस बंगले की कीमत 35 करोड़ से भी ज्यादा है।

हाल में जब प्रेस के लोग वहां पहुंचे तो तो ऐसी जानकारियां सामने आईं कि इस बंगले में करीबन 20 से 25 कमरे हैं। जबकि कई हिस्सों में हाथी के मूर्ति, शिल्पकारी वाली मूर्ति आदि लगी हुई हैं। बंगले के मुख्यद्वार काशीराम और मायावती की एक प्रतिमा लगी हुई है। पहले इसी जगह पर काशीराम ठहरते थे, जिसे बाद में मायावती ने बड़े बंगले का रूप दिया है।

जनसत्ता में प्रकाशित एक खबर के अनुसार मायावती इसके लिए प्रतिवर्ष करीब 51 हजार रुपये का टैक्स भरती हैं। अपने नये बंगले में आने के बाद मायावती ने सबको आश्चर्यचकित करते हुए मीडिया को घर में बुलाकर पूरा बंगला घूमाया और उसी फोटोग्राफी भी कराई। उन्होंने लोगों को बंगले की कई खूबियों के बारे में बताया। जबकि मायावती आमतौर पर मीडिया से उचित दूरी बनाई रखती हैं। उनके बंगले की कीमत को लेकर कई बार विपक्ष यह सवाल भी उठाता है कि गरीबों-पिछड़ों की राजनीति करने का दावा करने वाली मायावती खुद एक राजमहल में रहती हैं।

टॅग्स :मायावतीबहुजन समाज पार्टी (बसपा)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतफिर फेल हुए आकाश आनंद, मायावती परेशान!  बंगाल, तमिलनाडु और केरल में बुरी तरह हारी बसपा

भारतगिरगिट की तरह रंग बदलने वाली पार्टी कांग्रेस-सपा?, बसपा प्रमुख मायावती ने कहा-SC, ST और OBC समाज पर बात ना करें राहुल गांधी, एक्स पर 7 प्वाइंट में रखीं बात?

भारतलोकसभा-विधानसभा में महिला आरक्षणः 50 प्रतिशत नहीं तो 33 प्रतिशत ही सही, बसपा प्रमुख मायावती ने कहा-हम बीजेपी के साथ?

क्राइम अलर्टमायावती शासनकाल में 60 करोड़ रुपए में डील, हाजी इकबाल की 1000 करोड़ रुपए की तीन चीनी मिल जब्त करेगी ईडी?, बसपा एमएलसी रहे भगोड़ा घोषित

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल