लाइव न्यूज़ :

मौलाना अरशद मदनी के 'ओम् और अल्लाह' एक वाले बयान पर भड़के धर्मगुरु, जमीयत उलेमा-ए-हिंद के मंच से उठे

By रुस्तम राणा | Updated: February 12, 2023 14:32 IST

मौलाना अरशद मदनी ने अपनी तकरीर में कहा कि मैंने धर्म गुरु से पूछा जब कोई नहीं था,न श्री राम,न ब्रह्म, तब मनु किसे पूजते थे? कुछ लोग बताते हैं कि वे ओम को पूजते थे तब मैंने कहा कि इन्हें ही तो हम अल्लाह,आप ईश्वर, फारसी बोलने वाले खुदा और अंग्रेजी बोलने वाले गॉड कहते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमदनी जमीयत उलेमा-ए-हिंद के 34वें अधिवेशन में मोहन भागवत के बयान की आलोचना कर रहे थेइस दौरान उन्होंने अपनी तकरीर में ओम् और अल्लाह को एक बता दियाधर्म परिवर्तन पर बोलते हुए कहा- हमने कभी किसी का जबरन धर्म परिवर्तन नहीं कराया

नई दिल्ली: दिल्ली में हो रहे जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अधिवेशन के मंच पर उस समय बवाल हो गया जब मौलाना अरशद मदनी ने अपनी तकरीर में ओम् और अल्लाह को एक बता दिया। इस पर मंच पर बैठे धर्मगुरु भड़क गए और वे मंच से उठकर चल दिए। मदनी जमीयत उलेमा-ए-हिंद के 34वें अधिवेशन में मोहन भागवत के बयान की आलोचना कर रहे थे। 

मौलाना अरशद मदनी ने अपनी तकरीर में कहा कि मैंने धर्म गुरु से पूछा जब कोई नहीं था,न श्री राम,न ब्रह्म, तब मनु किसे पूजते थे? कुछ लोग बताते हैं कि वे ओम् को पूजते थे तब मैंने कहा कि इन्हें ही तो हम अल्लाह,आप ईश्वर, फारसी बोलने वाले खुदा और अंग्रेजी बोलने वाले गॉड कहते हैं। इसपर मंच पर बैठे धर्मगुरु उठ खड़े हुए और मदनी इस बात का विरोध जताते हुए मंच को छोड़ दिया।

वहीं जैन मुनि लोकेश ने मदनी के बयान का विरोध करते हुए कहा कि यह अधिवेशन लोगों को जोड़ने के लिए हो रहा है। ऐसे में आपत्तिजनक बातें क्यों? मदनी के संबोधन के बाद मंच पर उपस्थित आचार्य लोकेश मुनि (जैन मुनि) ने नाराज़गी जाहिर करते हुए कहा, "हम उनके(अरशद मदनी) वक्तव्य से सहमत नहीं है। हम केवल आपस में मिलजुल कर रहने से सहमत हैं।"

धर्म परिवर्तन पर बोलते हुए मौलाना ने कहा कि हमने कभी किसी का जबरन धर्म परिवर्तन नहीं कराया। उन्होंने कहा, "हम और आप (गैर मुस्लिम) तकरीबन चौदह सौ साल से साथ रहते हैं। हमने कभी किसी से जबरन धर्म परिवर्तन नहीं कराया। हमारा मानना है कि अगर कोई जबरन धर्म परिवर्तन कराता है तो वो बहुत दिनों तक नहीं हो सकता।" अरशद मदनी ने आगे कहा कि "हमारे पूर्वज तो मनु हैं और हमें कहते हो कि घर वापसी कर लो। हम मर जाएंगे लेकिन अपने अल्लाह को नहीं भूलेंगे।" 

टॅग्स :Maulana Arshad Madaniदिल्लीdelhi
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारतआखिर क्यों सीएम योगी आदित्यनाथ, मोहन यादव और विष्णु देव साय से मिले अमित शाह, यूपी, एमपी और छत्तीसगढ़ में क्या हो सकता?, इन राज्य में 2027-28 में चुनाव

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज