लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: 15 घंटे की कोशिश के बाद मालवीय नगर में लगी आग पर पाया गया काबू

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 30, 2018 12:49 IST

दिल्‍ली के प्रसिद्ध इलाके मालवीय नगर के एक गोडाउन में मंगलवार (29 मई) लगी थी। आग लगने के 15 घण्टे बाद अब इसको बुझा दिया गया है।

Open in App

नई दिल्ली, 30 मई:   दिल्‍ली के प्रसिद्ध इलाके मालवीय नगर के एक गोडाउन में मंगलवार (29 मई) लगी थी। आग लगने के 15 घण्टे बाद अब इसको बुझा दिया गया है। आग इतनी विकराल है कि दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने इसे बुझाने के लिए हेलीकॉप्टर की मदद मांगी थी। आज 17 हैलीकाप्टर के जरिए आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। इसकी मदद से ऊपर से पानी गिराया जाएगा ताकि आसानी से आग पर काबू पाया जा सके।

 वहीं, आग की दहशत की वजह से आसपास रहने वाले लोगों ने पूरी रात अपने घरों से बाहर खुले में गुजारी है। कहा जा रहा है लोगों के अंदर आग को देखकर इस कद्र डर है कि उन्होंने घरों में रखे कीमती सामान तक को समेट लिया।

वहीं, कहा जा रहा है कि मंगलवार शाम को जब आग लगी तो उसे बुझा लेने का दावा किया गया था, लेकिन शाम को जब तेज हवा चलना शुरू हुई तो आग फिर तेजी से फैलने लगी और इसने प्रचंड रूप धारण कर लिया। इतना ही ये आग जिस इलाके में लगी है वहां पर एक निरंकारी पब्लिक स्कूल है और दूसरी तरफ रिहायशी इलाका। 

ये आग आस पास के मकानों को अपनी चपेट में भी ले सकती है इसलिए उन मकानों को खाली करा लिया गया है। वहीं, कहा जा रहा है कि ये  गोदाम गैरकानूनी तौर पर बनाया हुआ था. पुलिस अब इस बात की भी जांच करेगी। साथ ही ये  आग और न फैले इसके लिए रात में प्रशासन ने केमिकल के ड्रमों को बाहर निकलवाया है। उम्मीद की जा रही है कि अब जल्द ही आग पर काबू पा लिया जाएगा।

टॅग्स :भीषण आगदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारतनोएडा की प्राइवेट कंपनी में लगी भीषण आग, 16 दमकल गाड़ियां मौके पर

भारत"ड्राइवर की लापरवाही ने ली मासूम की जान: मक्सी के पास इंटरसिटी बस में आग, 4 वर्षीय अनय जिंदा जला"

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई