लाइव न्यूज़ :

कश्मीर में अल्पसंख्यकों के कत्ल-ए-आम का टारगेट लेकर घुसे हैं कई पाक आतंकी

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: May 17, 2022 15:53 IST

कश्मीर में अल्पसंख्यकों की बढ़ती हत्याओं के बीच सुरक्षा अधिकारियों ने जानकारी दी है कि घाटी में करीब 20 से 25 की संख्या में नये आतंकी सीमा पर करके आये हैं, जिन्हें पूरे प्रदेश खासकर मुस्लिम बहुल इलाकों में अल्पसंख्यकों को टारगेट करने का लक्ष्य दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देघाटी में हो रहे अल्पसंख्यकों के कत्ल के पीछे वो आतंकी हैं, जो हाल ही में सीमा पार से आये हैंइन आतंकियों को मुस्लिम बहुल इलाकों में अल्पसंख्यकों को टारगेट करने का लक्ष्य दिया गया हैनए आतंकी जत्थे को लेकर सुरक्षा एजेंसियां काफी सतर्क हैं और लगातार घाटी की समीक्षा की जा रही है

जम्मू: कश्मीर में अल्पसंख्यकों की बढ़ती हत्याओं के बारे में चिंतित सुरक्षाधिकारियों ने अब इस बात को माना है कि घाटी में हो रहे अल्पसंख्यकों के कत्ल के पीछे वो आतंकी हैं, जो घाटी ने नई घुसपैठ के दौरान सीमा पार से आये हैं।

जानकारी बताती है कि इन्हें राजौरी और पुंछ के रास्तों इन आतंकियों को पाकिस्तान से भेजा गया है और इनकी संख्या करीब 20 से 25 बताई जाती है। जिन्हें पूरे प्रदेश खासकर मुस्लिम बहुल इलाकों में अल्पसंख्यकों को टारगेट करने का लक्ष्य दिया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि यही कारण है कि कश्मीर में अल्पसंख्यकों की हत्याओं के बाद दिल्ली से भी एक विशेष टीम कश्मीर पुलिस के साथ मिलकर आतंकियों का पता लगाने के लिए डेरा जमाए बैठी है।

इसके अलावा श्रीनगर में विभिन्न सुरक्षा एजेंसियां भी इन हत्याओं की जांच कर रही है जो जम्मू कश्मीर पुलिस का सहयोग कर रही हैं। इसके साथ ही इन एजेंसियों ने अपने सूत्रों को भी लगा रखा है जो विभिन्न इलाकों से सूचनाओं को एकत्रित कर इन तक पहुंचा रहे हैं।

अधिकारी तो यहां तक दावा करने लगे हैं कि कश्मीर में नागरिकों विशेषकर गैर मुस्लिमों की हत्याओं के मास्टर माइंड का पता चल गया है। इन हत्याओं के पीछे बीस दिन पहले पाकिस्तान से घुसपैठ कर कश्मीर में आया पाकिस्तानी आतंकी शामिल हैं जिसने स्थानीय आतंकियों से इन हत्याओं को अंजाम दिलवाया है।

आतंकियों के कई सहयोगी ओवर ग्राउंड वर्कर्स को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है और उनसे भी कुछ सुरक्षा एजेंसियों को आतंकियों बारे जानकारी हासिल करने में मिली है।

इस मामले में सुरक्षाबलों को 13 मई को बांडीपोरा में हुई मुठभेड़ में बड़ी कामयाबी भी मिली है जहां मुठभेड़ में उन्होंने उन तीन आतंकियों को मार गिराया जो राहुल भट की हत्या के लिए जिम्मेदार थे। इनमें दो पाकिस्तानी नागरिक थे और एक स्थानीय आतंकी था।

टॅग्स :आतंकवादीआतंकी हमलाजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत3 हजार करोड़ का सवाल है रे बाबा! कश्मीर में शराबबंदी पर छिड़ी बड़ी बहस

भारत अधिक खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल