लाइव न्यूज़ :

“कौन बनेगा करोड़पति” के 13वें संस्करण में दिखेंगे कई सारे बदलाव

By भाषा | Updated: August 18, 2021 20:14 IST

Open in App

अमिताभ बच्चन द्वारा पेश किया जाने वाले लोकप्रिय गेमशो “कौन बनेगा करोड़पति” (केबीसी) का नया संस्करण आने वाला है जिसमें कई सारे बदलाव देखने को मिलेंगे। इस बार स्टूडियो में दर्शक भी मौजूद होंगे। पिछले साल कोरोना वायरस जनित महामारी के कारण केबीसी के 12वें संस्करण की शूटिंग के दौरान सामाजिक दूरी का पालन करने के लिए कई परिवर्तन किये गए थे। शो के बीस वर्षों के इतिहास में पहली बार स्टूडियो में दर्शक मौजूद नहीं थे इसलिए ‘ऑडिएंस पोल’ के स्थान पर ‘वीडियो फ्रेंड’ जीवनरेखा का विकल्प दिया गया था। सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, शो के 13वें संस्करण में ‘ऑडिएंस पोल’ जीवनरेखा फिर से दी जाएगी। पिछले सप्ताह शो की शूटिंग शुरू करने वाले बच्चन ने कहा कि स्टूडियो में दर्शकों की उपस्थिति होने से वह उत्साहित हैं। शो के इस संस्करण में ‘फास्टेस्ट फिंगर्स फर्स्ट’ के चरण में भी बदलाव किये गए हैं जिससे प्रतियोगी को बच्चन के सामने ‘हॉट सीट’ पर बैठने का मौका मिलता है। इस चरण को अब ‘फास्टेस्ट फिंगर्स फर्स्ट- ट्रिपल टेस्ट’ कहा जाएगा और इसमें एक की बजाय सामान्य ज्ञान के तीन प्रश्न होंगे जिनका उत्तर प्रतियोगियों को देना होगा। नए संस्करण के सेट के अनुभव में भी बदलाव किये गए हैं और ‘फ्लोर एलईडी’ के स्थान पर अब ‘ऑगमेंटेड रियल्टी’ (एआर) तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। कौन बनेगा करोड़पति का 13वां संस्करण 23 अगस्त से सोनी पर प्रसारित होगा। अमिताभ बच्चन वर्ष 2000 से इस शो की मेजबानी कर रहे हैं और सिर्फ 2007 एकमात्र ऐसा वर्ष था जब उनके स्थान पर सुपर स्टार शाहरुख खान ने इस शो की मेजबानी की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: सचिन के बेटे अर्जुन की शादी में लगा सेलेब्स का जमावड़ा, पत्नी संग पहुंचे क्रिकेट और बॉलीवुड सितारे

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बिग बी के पड़ोसी का वीडियो हुआ वायरल, शहंशाह से की खास गुजारिश

क्रिकेटVIDEO: हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को अमिताभ बच्चन से मिलवाया, वीडियो वायरल

बॉलीवुड चुस्कीएक साल में ₹2000 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाले दूसरे भारतीय अभिनेता बने अक्षय खन्ना, प्रभास, अल्लू अर्जुन को पछाड़ा

क्रिकेटकेकेआर से बाहर होंगे मुस्तफिजुर रहमान?, BCCI ने कोलकाता नाइट राइडर्स को रिलीज करने को कहा...

भारत अधिक खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी