लाइव न्यूज़ :

मुंबई अस्पताल में भर्ती हैं मनोहर पर्रिकर, इलाज के लिए फिर से आज यूएस होंगे रवाना

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 29, 2018 11:41 IST

गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर को खराब स्वास्थ्य के चलते मुंबई के अस्पताल में भर्ती करवाया गया । खबर के अनुसार वह आज (बुधवार) शाम को यूएस इलाज के लिए रवाना हो जाएंगे।

Open in App

गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर को खराब स्वास्थ्य के चलते मुंबई के अस्पताल में भर्ती करवाया गया । खबर के अनुसार वह आज (बुधवार) शाम को यूएस इलाज के लिए रवाना हो जाएंगे।

वह अग्नाशय संबंधी बीमारी के उपचार के बाद जरुरी सुझाव एवं सलाह के लिए अमेरिका गए थे। हाल ही में वह अमेरिका से पणजी लौटे थे।  कहा जा रहा है उनको 23 अगस्त को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती करवाए गए थे, लेकिन अब वह फिर से यूएस के लिए भेजे जाएंगे। कहा जा रहा है उनकी स्थिति में सुधार ना होने के कारण वह फिर से यूएस जा रहे हैं।

वह उपचार के बाद के सुझाव एवं सलाह के लिए 10 अगस्त को अमेरिका गए थे। पर्रिकर का इस साल करीब 3 महीने तक अमेरिका में अग्नाशय का इलाज चला था और वह जून के आखिरी हफ्ते में लौटे थे। उसके बाद फिर वह फॉलोअप के लिए इस महीने के शुरू में अमेरिका गए थे।

खबर के अनुसार सीएम कार्यालय के एक अधिकारी ने बताया, 'वह लीलावती अस्पताल में कुछ जांच कराने के लिए जल्द मुंबई रवाना होंगे। वह 25 अगस्त को लौटेंगे।' पर्रिकर पिछले कुछ महीनों से बीमार हैं और इस साल मार्च में वह इलाज के लिए अमेरिका गए थे। वह जून के आखिरी हफ्ते में गोवा लौटे थे। 

गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी के नेता और गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर इन दिनों अमेरिका में कैंसर का इलाज करा रहे थे। अमेरिका जाने से पहले पर्रिकर ने अपनी गैर - मौजूदगी में शासन एवं अन्य मुद्दों पर राज्य प्रशासन का मार्गदर्शन करने के लिए एक कैबिनेट परामर्श समिति बनाई थी। वह अमेरिका से ही गोवा के कामकाज पर नजर रख रहे थे। 

टॅग्स :मनोहर पार्रिकरगोवा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टहोमगार्ड जवान दिनेश गौडे की मौत, वन विभाग रिपोर्ट बकवास, फॉरेंसिक मेडिसिन विभाग के प्रभारी घोड़िरेकर ने कहा-शरीर पर चोट के निशान और सींग की चोट

क्राइम अलर्टमैं अनिल शुक्ला और सुरेश आहूजा हूं?, कौन है अफगान नागरिक दिवराज हिरो?, 2009 से आ रहा भारत, गोवा में अरेस्ट

भारतविधानसभा चुनाव 2027ः गुजरात, गोवा, मणिपुर, पंजाब, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश पर बीजेपी की नजर, अभी 5 राज्य में भाजपा की सरकार?

भारतभाजपा के खिलाफ था, हिंदुओं के खिलाफ नहीं?, गोवा कांग्रेस नेता गिरीश चोडणकर पर मामला दर्ज?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज