लाइव न्यूज़ :

मन्नान वानी एनकाउंटर: ट्विटर पर भिड़े गौतम गंभीर और उमर अब्दुल्ला, एक दूसरे पर जमकर बरसे

By स्वाति सिंह | Updated: October 13, 2018 14:37 IST

गौतम गंभीर ने ट्वीट करके मन्नान वानी के आतंकवाद की राह चुनने के लिए नेताओं और राजनीतिक दलों को जिम्मेदार ठहराया, जिनमें अब्दुल्ला भी शामिल हैं। 

Open in App

बीते दिनों जम्मू कश्मीर के हंदवाड़ा में सुरक्षाबलों ने हिजबुल के दो आतंकियों को मार गिराया।  हमले में मरा एक आतंकी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी का छात्र रह चुका है। अब इस ममाले में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और क्रिकेटर गौतम गंभीर के बीच में 'टि्वटर-वॉर' शुरू हो गया है। 

गौतम गंभीर ने ट्वीट करके मन्नान वानी के आतंकवाद की राह चुनने के लिए नेताओं और राजनीतिक दलों को जिम्मेदार ठहराया, जिनमें अब्दुल्ला भी शामिल हैं। 

उन्होंने ट्वीट किया 'मन्नान वानी की मौत: हमने एक आतंकवादी को मारकर एक कट्टरपंथी प्रतिभा को खो दिया।' इस ट्वीट के साथ गौतम गंभीर ने पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला, महबूबा मुफ्ती, कांग्रेस और बीजेपी को टैग किया है और लिखा 'सभी को इस बात का पछतावा होना चाहिए कि आखिर क्यों कोई युवा अपनी किताबें छोड़ सीने पर गोलियां खा रहा है। गौरतलब है कि मन्नान वानी अलीगढ़ यूनिवर्सिटी का स्कॉलर था। 

इस पर अपनी प्रक्रिया देते हुए अब्दुल्ला ने लिखा 'इन्हें शायद मन्नान के घर और जिला नहीं पता होगा, लेकिन फिर भी ये बात कर रहे हैं कि कैसे कोई युवा कश्मीर में बंदूक उठा लेता है।  तो शायद गंभीर को कश्मीर के बारे में उतना ही पता है, जितना की मुझे क्रिकेट के बारे में।  और मुझे क्रिकेट के बारे में कुछ भी नहीं पता'। 

इसके बाद ट्वीटर पर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया।  गंभीर ने अपने अगले ट्वीट में लिखा 'आप नक्शे की बात ना ही करें। आपने कश्मीर को पाकिस्तान के नक्शे में मिलाने में काफी मेहनत की है। आप अब ये बताओ कि आपने और आपके साथी नेताओं ने कश्मीरी युवाओं के लिए किया ही क्या है?' 

इसके जवाब में फिर उमर ने लिखा 'अभी हाल ही में हमारी पार्टी के दो साथियों कि आतंकियों ने हत्या कर दी।  साल 1988 से लेकर अब तक पार्टी के हजार से ज्यादा कार्यकर्ता आतंकियों द्वारा मारे जा चुके हैं।  मैं राष्ट्रवाद और बलिदान पर आपसे बहस नहीं करना चाहता'।  

बता दें कि जम्मू-कश्मीर के हंदवाड़ा में एक मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को ढेर कर दिया। इसमें आतंकी मन्नान बशीर वानी भी शामिल था। मन्नान अलीगढ़ ने इसी साल जनवरी में आतंक का रास्ता अपनाया था। उससे पहले वो अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से पीएचडी की पढ़ाई कर रहा था।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरगौतम गंभीरओमार अब्दुल्लाह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

क्रिकेटआईपीएल के 100 मैचों में कप्तानी करने वाले 5वें खिलाड़ी, खास क्लब में श्रेयस अय्यर?, देखिए लिस्ट में कौन-कौन शामिल?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह