लाइव न्यूज़ :

मनीष तिवारी का बड़ा बयान, कहा- सीबीएफसी को खत्म कर दिया जाए

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: January 28, 2018 16:12 IST

कांग्रेस नेता ने करणी सेना की धमकी मिलने के बाद फिल्म प्रमाणन बोर्ड के अध्यक्ष प्रसून जोशी द्वारा जयपुर साहित्य उत्सव में शामिल होने का कार्यक्रम रद्द करने के संदर्भ में यह बयान दिया।

Open in App

कांग्रेस सरकार में सूचना एवं प्रसारण मंत्री रहे मनीष तिवारी ने रविवार को कहा कि केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) को खत्म कर दिया जाना चाहिए। तिवारी ने ट्वीट किया, "मेरी समझ से प्रसून जोशी को जयपुर साहित्य उत्सव में ससम्मान शामिल होना चाहिए। अच्छे लोगों को बुराई को अच्छाई तक लाने के लिए कुछ नहीं करना होता है। मैं मानता हूं कि फिल्म प्रमाणन बोर्ड को खत्म कर देना चाहिए। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने जैसे मुद्गल कमेटी के साथ किया था। जब तक फिल्म प्रमाणन बोर्ड है, तब तक मंत्रालय और बोर्ड को इसकी गरिमा का सम्मान करते रहना चाहिए।"

कांग्रेस नेता ने करणी सेना की धमकी मिलने के बाद फिल्म प्रमाणन बोर्ड के अध्यक्ष प्रसून जोशी द्वारा जयपुर साहित्य उत्सव में शामिल होने का कार्यक्रम रद्द करने के संदर्भ में यह बयान दिया। करणी सेना ने प्रसून जोशी द्वारा फिल्म 'पद्मावत' को हरी झंडी देने के कारण उन्हें जयपुर साहित्य उत्सव में शामिल नहीं होने की धमकी दी थी।

इससे पहले जोशी ने 'पद्मावत' मुद्दे पर बयान दिया था, "मैंने अपना काम किया और ईमानदारी से संतुलित निर्णय लिया। जैसा कि मैं पहले ही बोल चुका हूं कि फिल्म का प्रमाणन एक निश्चित प्रक्रिया के तहत होता है, जिसमें समाज और फिल्म की कहानी को ध्यान में रखकर सभी जायज सुझावों पर विचार किया जाता है।" सर्वोच्च न्यायालय द्वारा संजय लीला भंसाली की 'पद्मावत' को भारत भर में रिलीज की अनुमति मिलने के बाद भी यह फिल्म कुछ राज्यों में रिलीज नहीं हो सकी है। इसलिए जहां भी इस फिल्म का प्रदर्शन हो रहा है, उन सिनेमाघरों में लंबी कतारें लगी हुई हैं। 

टॅग्स :पद्मावतप्रसून जोशी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलेखक-गीतकार प्रसून जोशी को प्रसार भारती का अध्यक्ष नियुक्त किया गया

बॉलीवुड चुस्कीविवाद के बाद सेंसर बोर्ड ने 'पठान' के निर्माताओं को फिल्म और गानों में बदलाव करने का दिया निर्देश, CBFC चेयरमैन प्रसून जोशी ने जारी किया बयान

बॉलीवुड चुस्कीकास्टिंग काउच के अनुभव को रणवीर सिंह ने किया याद, कहा- 'एक प्रोड्यूसर ने मुझे बेकार जगह बुलाया और फिर...'

बॉलीवुड चुस्कीगीतकार प्रसून जोशी की मां का हुआ निधन, गम में डूबा परिवार, AIR में 30 साल से अधिक समय तक किया काम

बॉलीवुड चुस्कीIFFI: हेमा मालिनी, प्रसून जोशी को ‘इंडियन पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर’ पुरस्कार, अनुराग ठाकुर बोले-सलमान खान, करन जौहर और रणवीर सिंह होंगे शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार