लाइव न्यूज़ :

दिल्ली शराब नीति मामले में ईडी की 2,500 पन्नों की सप्लीमेंट्री चार्जशीट में मनीष सिसोदिया का नाम

By रुस्तम राणा | Updated: May 4, 2023 17:41 IST

प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मनीष सिसोदिया को आरोपी के रूप में नामित करते हुए दिल्ली की अदालत में पूरक आरोप पत्र दायर किया है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली HC ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सिसोदिया की जमानत याचिका पर ईडी से जवाब मांगाअदालत में मामले को 11 मई को आगे की सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया गया हैसिसोदिया ने अपनी पत्नी की बीमारी के आधार पर नियमित जमानत याचिका के साथ-साथ अंतरिम जमानत याचिका दायर की

नई दिल्लीप्रवर्तन निदेशाल (ईडी) ने गुरुवार को दिल्ली शराब नीति 'घोटाले' से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली की अदालत में 2,500 पन्नों की पूरक चार्जशीट दायर की, जिसमें केंद्रीय जाँच एजेंसी ने दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को आरोपी बनाया है।

सिसोदिया को सीबीआई और ईडी ने क्रमश: 26 फरवरी और 9 मार्च को दिल्ली की आबकारी नीति 2021-22 के निर्माण और क्रियान्वयन में कथित भ्रष्टाचार के लिए और नीति से उत्पन्न धन को कथित तौर पर वैध बनाने के लिए गिरफ्तार किया था। इससे पहले दिन में, दिल्ली उच्च न्यायालय ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सिसोदिया की जमानत याचिका पर ईडी से जवाब मांगा। मामले को 11 मई को आगे की सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया गया है।

सिसोदिया ने अपनी पत्नी की बीमारी के आधार पर नियमित जमानत याचिका के साथ-साथ अंतरिम जमानत याचिका दायर की है, जिसे पिछले महीने तबीयत बिगड़ने के बाद दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सीमा सिसोदिया का पिछले 23 वर्षों से केंद्रीय तंत्रिका तंत्र को प्रभावित करने वाली बीमारी मल्टीपल स्केलेरोसिस का इलाज चल रहा है। ईडी के वकील ने याचिका का विरोध करते हुए कहा कि सिसोदिया इस मामले में मुख्य साजिशकर्ता हैं। 

टॅग्स :मनीष सिसोदियादिल्लीआम आदमी पार्टीप्रवर्तन निदेशालय
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारत'ED सरकार के इशारे पर काम कर रही', PMLA मामले में जमानत के बाद बोले रॉबर्ट वाड्रा- "मेरे पास छिपाने के लिए कुछ नहीं"

भारत अधिक खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला