लाइव न्यूज़ :

Manipur Election Result 2022: सीएम बीरेन सिंह ने जीती हिंगांग सीट, सीएम चेहरे को लेकर कही ये बात

By मनाली रस्तोगी | Updated: March 10, 2022 15:07 IST

मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने 18,271 के अंतर से हिंगांग सीट जीत ली है। इस बीच उनका बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने कहा कि हमें सरकार बनाने का दावा पेश करने में समय लगेगा, नतीजे आने दीजिए। मुख्यमंत्री के चेहरे पर हमारे राष्ट्रीय नेता तय करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देमणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने 18,271 के अंतर से हिंगांग सीट जीत ली है।उन्होंने कहा कि हमें सरकार बनाने का दावा पेश करने में समय लगेगा, नतीजे आने दीजिए।सिंह ने ये भी कहा कि मुख्यमंत्री के चेहरे पर हमारे राष्ट्रीय नेता तय करेंगे।

इम्फाल: मणिपुर की 60 सीटों के लिए गुरुवार सुबह 8 बजे से मतगणना जारी है। इस बार मणिपुर में दो चरणों में मतदान हुए थे। ऐसे में 28 फरवरी और 5 मार्च को जनता है चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला कर दिया था।  मणिपुर में सरकार बनाने के लिए किसी भी पार्टी को बहुमत के लिए 31 सीटों की जरूरत है। हालांकि, चुनाव आयोग द्वारा जारी किए गए ताजा आंकड़ों के अनुसार अभी तक 60 में से 45 निर्वाचन क्षेत्रों की ही स्थिति साफ हो पाई है।

इन आंकड़ों के मुताबिक, राज्य में अभी तक भाजपा ने चार निर्वाचन क्षेत्र जीते हैं, जबकि 16 पर बढ़त हासिल की है। इसी तरह एक ही निर्दलीय उम्मीदवार की झोली में निर्वाचन क्षेत्र आया है, जबकि दो अभी भी अपनी बढ़त बनाए हुए हैं। कांग्रेस स्थिति में कुछ अच्छी नहीं है। कांग्रेस के खाते में अभी तक दो क्षेत्र आए हैं, जबकि पार्टी ने दो क्षेत्रों में बढ़त बनाई हुई है। इसके अलावा जनता दल (यूनाइटेड) ने तीन सीटें जीती हैं और तीन ही पर बढ़त भी बनाई हुई है। 

इस बीच मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह का बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने कहा कि हमें सरकार बनाने का दावा पेश करने में समय लगेगा, नतीजे आने दीजिए। मुख्यमंत्री के चेहरे पर हमारे राष्ट्रीय नेता तय करेंगे, हम पीएम मोदी के समावेशी विकास के मंत्र पर ध्यान देंगे। बता दें कि बीरेन सिंह हिंगांग निर्वाचन क्षेत्र से चुनावी मैदान में है। चुनाव आयोग के आंकड़े के अनुसार, उन्होंने 18,271 के अंतर से हिंगांग सीट जीती है। 

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022मणिपुर विधानसभा चुनाव 2022BJPनोंग्थोमबम बिरेन सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार