लाइव न्यूज़ :

जिन्ना को मणि शंकर अय्यर ने कहा-कायद-ए-आजम, BJP ने ट्वीट कर लगाई क्लास

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 5, 2018 22:01 IST

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में जिन्ना की तस्वीर को लेकर विवाद जारी है। ऐसे में इसी बीच कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने मोहम्मद अली जिन्ना की तारीफ की है।

Open in App

नई दिल्ली,5 मई : अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में जिन्ना की तस्वीर को लेकर विवाद जारी है। ऐसे में इसी बीच कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने मोहम्मद अली जिन्ना की तारीफ की है। उन्होंने एक बार फिर से अपने पाक प्रेम को सामने रखा है। 

पाकिस्तान में उन्होंने जिन्ना को कायद-ए-आजम कहकर उनकी तारीफ की है।  जिन्ना की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा है कि आज की एनडीए सरकार ने हिंदुत्व की अवधारणा पेश की है, लेकिन इसका विरोध हो रहा है। उन्होंने कहा कि उनको बताया गया कि कायद-ए-आजम जिन्ना की तस्वीर को उनके (सरकार) गुंडों ने एएमयू से हटवा दी है।

दरअसल वह  पाकिस्तान के लाहौर पहुंचे हुए हैं, जहां वो 'थ्रेट टू सिक्युरिटी इन द 21th सेंचुरी; फाइंडिंग ए ग्लोबल वे फॉरवर्ड' इंटरनेशनल कॉफ्रेंस में शिरकत की। इस कॉन्फ्रेंस को लाहौर यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित किया जा रहा है, जिसके "India, Pakistan; Seeking through Truth, Reconciliation and Peace" नामक शीर्षक सत्र के मुख्य प्रवक्ता मणिशंकर अय्यर हैं। यहां उन्होंने इस तरह के शब्दों का प्रयोग किया है। वहीं, उनके इस बयान की जमकर आलोजनना की जा रही है। 

वहीं, बीजेपी ने उनके इस बयान की जमकर आलोचना की है। बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस पर करारा हमला बोला है। अमिता शाह ने ट्वीट करके लिखा है ''कांग्रेस और पाकिस्तान के बीच हैरान करने वाली टेलीपैथी है. कल पाकिस्तान सरकार ने टीपू सुल्तान को याद किया, जिसकी जयंती को कांग्रेस धूमधाम से बनाती है और आज मणिशंकर अय्यर ने जिन्ना की तारीफ की।' फिलहाल ये मामला बढ़ता नजर आ रहा है। ऐसे में अब बीजेपी इसे मुद्दा बनाने से पीछे भी नहीं हटेगी। 

टॅग्स :अलीगढ़ मुस्लिम यूनीवर्सिटी (एमयु)कांग्रेसअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतसेवा ‘डायल 112’ की 400 गाड़ियों को हरी झंडी दिखाई और 33 मोबाइल फॉरेंसिक प्रयोगशाला की शुरुआत, अमित शाह ने कहा- नक्सलियों को किया साफ?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज