लाइव न्यूज़ :

मंदसौर रेप पर बोले शिवराज, पोर्नसाइट देखने से भटक रहा है युवा, आरोपी को होगी फांसी

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: July 6, 2018 12:08 IST

मंदसौर रेप मामले में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि बेटी की शिक्षा और उसके भविष्य की जिम्मेदारी प्रदेश सरकार की होगी।

Open in App

मंदसौर/भोपाल 6 जुलाई। मंदसौर रेप मामले में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि बेटी की शिक्षा और उसके भविष्य की जिम्मेदारी प्रदेश सरकार की होगी। उन्होंने पीड़िता के परिजन और डॉक्टरों से मुलाकात के बाद कहा कि, हमारी कोशिश है कि बेटी जल्दी से ठीक हो जाए। वह बयान देने की स्थिति में आ रही है।

इसके बाद मुख्यमंत्री शिवारज सिंह चौहान ने कहा कि, मैंने सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकीलों से राय ली है कि दरिंदों को जल्द से जल्द फांसी की सजा हो जाए इसके लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन किया जा रहा है। मैंने बेटी के इलाज शिक्षा और स्वास्थ्य की जिम्मेदारी ली है। 

यह भी पढ़ें: मंदसौर: रेप की शिकार बच्ची का प्राइवेट पार्ट बुरी तरह जख्मी, आंत काटकर बचाई जान

उन्होंने कहा कि, आधुनिक टेक्नोलॉजी के कारण राह से भटके नौजवान पोर्न साइट्स को देखकर ऐसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। मैंने बेटियों के आत्मसम्मान की रक्षा करने की शपथ ली है बेटियों के पैर धोकर उनके चरणों का पानी पीता हूं।

एक रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2016 में देश भर में कुल 38,947 बलात्कार की घटनाएं हुईं है। इसमें 4882 घटनाएं मध्य प्रदेश में दर्ज की गईं। ऐसे में सरकार के लिए यह सुनिश्चित करना बहुत ज़रूरी हो जाता है कि उनके द्वारा महिला अपराध जैसे संवेदनशील मुद्दों पर दिए गए बयान बस बयान बन कर ना रह जाएं।

महिला अपराध समाज पर एक ना मिटने वाले काले धब्बे जैसा है। जब तक महिला अपराध की ऐसी घटनाएं होती रहेंगी तब तक इस काले धब्बे का रंग और गहरा होता जाएगा। 

यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश: मंदसौर में 8 साल की मासूम का बलात्कार, गला रेत झाड़ियों में फेंका, CCTV फुटेज से पकड़ाया आरोपी

गौरतलब है कि 28 जून को मध्य प्रदेश में सात साल की मासूम से दुष्कर्म कर उसे झाड़ियों में फेंक दिया था। उसके शरीर और चेहरे पर आरोपी के दांतों के निशान पाए गए थे। बच्ची कुछ दिनों तक कोमा में रही और उसकी जान बचाने के लिए आँतों का कुछ हिस्सा काटना पड़ा। फिलहाल बच्ची की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। आरोपियों के लिए कड़ी सजा की मांग की जा रही है। 

कई नेताओं ने भी इस घटना की निंदा की है। आम जनता इस घटना को लेकर बेहद आक्रोशित है। जिस अस्पताल में बच्ची भर्ती थी उसके आस पास मौजूद भीड़ का कहना था कि आरोपी उनके हवाले कर दिया जाए। जागरूकता के तमाम प्रयासों और सरकार के वादों के बावजूद महिला अपराध थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। 

रिपोर्ट- मुकेश मिश्रा, इनपुट- विभव देव शुक्ला

टॅग्स :मध्य प्रदेशशिवराज सिंह चौहानरेपगैंगरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज