लाइव न्यूज़ :

मांडविया ने टीकाकरण के लिए प्रोत्साहित करने पर टेलीविजन शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की तारीफ की

By भाषा | Updated: August 20, 2021 11:26 IST

Open in App

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने लोगों को कोविड-19 के खिलाफ टीकाकरण के लिए प्रोत्साहित करने और टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए सब टीवी पर आने वाले हास्य धारावाहिक ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की शुक्रवार को तारीफ की। मांडविया ने शो की ओर से सोशल मीडिया पर डाले गए एक वीडियो क्लिप को रीट्वीट भी किया। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘गोकुलधाम सोसाइटी सही रास्ते पर है। जल्द से जल्द टीका लगवाकर कोविड-19 के खिलाफ हमारी लड़ाई को मजबूत करें और अपने दोस्तों, परिवार तथा पड़ोसियों को ऐसा करने के लिए प्रोत्साहित करें। ‘सबको टीका मुफ्त टीका’ अभियान को सफल बनाएं।’’ ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ ने एक वीडियो क्लिप के साथ ट्वीट किया, ‘‘गोकुलधाम सोसाइटी में चल रहा है टीकाकरण महोत्सव। बाहर जाते समय आवश्यक रूप से मास्क पहनिए। सेनेटाइजर का इस्तेमाल कीजिए या हाथ धोते रहिए। सार्वजनिक स्थानों पर सामाजिक दूरी बनाकर रखिए। कृपया जल्द से जल्द टीका लगवाइए। अपना और अपने परिवार का ख्याल रखिए।’’ पिछले 24 घंटे में देश में कोविड-19 की 54,71,282 खुराक लगने के साथ ही सुबह सात बजे तक की अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार, भारत में अब तक कुल 57.22 करोड़ लोगों को टीके की एक या दोनों खुराक लग चुकी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतPuducherry elections: पुडुचेरी विधानसभा चुनावों के लिए बीजेपी ने मनसुख मंडाविया को पार्टी प्रभारी नियुक्त किया, अर्जुनराम मेघवाल बने सहप्रभारी

भारत'ऑपरेशन दलित' मुहिम में जुटी भाजपा ने पटना में किया ‘जय भीम पदयात्रा’ का आयोजन, केन्द्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने की अगुवाई

कारोबार7800000 लोगों को मिलेगी पेंशन, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, नए साल में किसी बैंक से कहीं भी और कभी भी..

भारतParis Olympics: 'गोल्ड से भर दो खजाना', पीएम ने खिलाड़ियों को दिया जीत का मंत्र

अन्य खेलParis Olympics: 120 भारतीय एथलीट पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए क्वालीफाई करेंगे, नए खेल मंत्री ने दी जानकारी

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए