लाइव न्यूज़ :

कश्मीर के रास्ते अफगानिस्तान जा रहा था शख्स, कोरोना जांच के दौरान पुलिस ने किया गिरफ्तार, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: August 31, 2021 16:19 IST

17 साल का काबुल का रहने वाला अब्दुल रहमान अपने वतन अफगानिस्तान लौटना चाहता था. किसी ने उसे गुमराह किया कि वह वाया कश्मीर काबुल तक जा सकता है. और उसने दिल्ली से 17अफगानिस्तान के लिए वाया कश्मीर का सफर आरंभ किया पर वह जम्मू कश्मीर के प्रवेशद्वार लखनपुर में कोरोना जांच के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़ गया.

Open in App

17 साल का काबुल का रहने वाला अब्दुल रहमान अपने वतन अफगानिस्तान लौटना चाहता था. किसी ने उसे गुमराह किया कि वह वाया कश्मीर काबुल तक जा सकता है. और उसने दिल्ली से अफगानिस्तान के लिए वाया कश्मीर का सफर आरंभ किया पर वह जम्मू कश्मीर के प्रवेशद्वार लखनपुर में कोरोना जांच के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़ गया.

पुलिस ने माना है कि जम्मू कश्मीर के प्रवेशद्वार लखनपुर में जांच के दौरान अफगानिस्तान का एक नाबालिग युवक पुलिस की पकड़ में आया है. युवक जम्मू कश्मीर में प्रवेश से पहले लखनपुर में बने कोविड टेस्टिंग सेंटर में कोरोना की जांच के लिए लाइन में खड़ा था और उसने अपनी पहचान के लिए जैसे ही अपना पासपोर्ट निकाला तो पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया.

पूछताछ के बाद जो सामने आएगा उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. इस समय अफगानिस्तान में हालत खराब हैं और वहां से लोग किसी तरह से निकल कर दूसरे देशों में जाने का प्रयास कर रहे हैं. सूत्रों के अनुसार युवक के पास पासपोर्ट और वीजा था लेकिन उसके पास जम्मू कश्मीर जाने का कोई ठोस कारण अब तक सामने नहीं आया है.

पुलिस सूत्रों से अभी तक मिली जानकारी के अनुसार युवक की पहचान अब्दुल रहमान (17) पुत्र अब्दुल रशीद रहमानी निवासी काबुल अफगानिस्तान के तौर पर हुई है. प्राथमिक जांच में पता चला है कि अफगानी नागरिक के पास जम्मू कश्मीर का कोई पासपोर्ट और वीजा नहीं था. हालांकि भारत में वह जुलाई में आया था. उसका भाई जो कि अफगानी सेना का सिपाही है, दिल्ली में उपचाराधीन है. 

गोली लगने के बाद घायल होने पर उसे दिल्ली में एक अस्पताल में भर्ती किया गया था. यह अफगानी युवक अटेंडेंट के तौर पर उसके साथ था. लेकिन अब वह दिल्ली से कश्मीर के लिए निकला है. पूछने पर उसने बताया कि वह कश्मीर से अफगानिस्तान जाना चाहता था. पुलिस युवक को लखनपुर पुलिस स्टेशन ले गई है.

अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के बाद कश्मीर में तालिबानी आतंकियों के घुसपैठ की आशंका खुफिया एजेंसियां जाहिर कर रही हैं ऐसे में इस युवक के लखनपुर से पकड़े जाने को भी पुलिस उसी आशंका से जोड़कर देख रही है.

अफगान के नाबालिग युवक के पकड़े जाने के बाद खुफिया एजेंसियां भी अलर्ट हो गई है. लखनपुर पुलिस स्टेशन में खुफिया व विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी पहुंच गए हैं जो इस युवक के जम्मू कश्मीर में आने के बारे में पूछताछ कर रहे हैं.

टॅग्स :अफगानिस्तानजम्मू कश्मीरदिल्लीKabul
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

क्रिकेटउप-कप्तानी से हटाए जाएंगे पंत?, अफगानिस्तान के खिलाफ क्या खेलेंगे रोहित और हार्दिक?, गुवाहाटी में टीम की घोषणा

क्रिकेटउप-कप्तानी से हटाए जाएंगे पंत?, अफगानिस्तान के खिलाफ क्या खेलेंगे रोहित और हार्दिक?, गुवाहाटी में टीम की घोषणा

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह