लाइव न्यूज़ :

कैलाश विजयवर्गीय की शूपर्णखा टिप्पणी की महुआ मोइत्रा ने की निंदा, कहा- हमारे कपड़े नहीं आपकी सोच गंदी है

By मनाली रस्तोगी | Updated: April 14, 2023 12:27 IST

कैलाश विजयवर्गीय द्वारा "गंदे कपड़े" पहनने वाली लड़कियों की तुलना शूपर्णखा से करने के बाद तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा ने शुक्रवार को भाजपा नेता की आलोचना करते हुए कहा कि हमारे कपड़े गंदे नहीं हैं, पर आपकी मानसिकता है।

Open in App
ठळक मुद्देविजयवर्गीय ने कहा था कि आज भी जब मैं बाहर जाता हूं तो पढ़े-लिखे युवकों और बच्चों को नशे की हालत में घूमते देखता हूं।भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय पर हमला तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा ने तीखा हमला बोला।मोइत्रा ने कहा कि हमारे कपड़े गंदे नहीं हैं, पर आपकी मानसिकता है।

नई दिल्ली: कैलाश विजयवर्गीय द्वारा "गंदे कपड़े" पहनने वाली लड़कियों की तुलना शूपर्णखा से करने के बाद तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा ने शुक्रवार को भाजपा नेता की आलोचना करते हुए कहा कि हमारे कपड़े गंदे नहीं हैं, पर आपकी मानसिकता है। हाल ही में विजयवर्गीय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वो कहते नजर आ रहे थे कि  खराब कपड़ों में लड़कियां रामायण की शूर्पणखा जैसी दिखती हैं।

वीडियो में भाजपा महासचिव कह रहे थे, "आज भी जब मैं बाहर जाता हूं तो पढ़े-लिखे युवकों और बच्चों को नशे की हालत में घूमते देखता हूं। मेरा मन करता है कि इन्हें पांच-सात (थप्पड़) दे दूं ताकि इनका नशा उतर जाए। सच कह रहा हूँ, भगवान की कसम। मैं हनुमान जयंती पर झूठ नहीं बोलूंगा।" 

उन्होंने ये भी कहा, "हम महिलाओं और लड़कियों को देवी कहते हैं लेकिन लड़कियां ऐसे गंदे कपड़े पहन कर निकलती हैं कि उनमें देवी का रूप नजर नहीं आता। वे शूर्पणखा की तरह दिखती हैं। भगवान ने उन्हें अच्छा सुंदर शरीर दिया है इसलिए उन्हें कुछ अच्छे कपड़े पहनने चाहिए। आपको (माता-पिता) बच्चों में संस्कार डालना चाहिए क्योंकि मुझे इसकी बहुत चिंता है।"

इसी क्रम में भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय पर हमला बोलते हुए तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा ने शुक्रवार को कहा, "भाजपा नेताओं और भक्तों के लिए शुक्रवार की सुबह एक संदेश। हम बंगाली महिलाएं हैं, हम जो चाहें पहनती हैं। हम जो चाहते हैं वह खाते हैं। हम जिसे चाहते हैं उसकी पूजा करते हैं। हमारे कपड़े गंदे नहीं हैं। आपकी सोच गंदी है।"

टॅग्स :महुआ मोइत्राकैलाश विजयवर्गीय
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: महुआ मोइत्रा को फ्लाइट में देख यात्रियों ने लगाए 'चोर' के नारे, टीएमसी नेता ने लिया कड़ा एक्शन

भारतअमित शाह के दिल्ली कार्यालय के बाहर TMC सांसदों का प्रदर्शन, पुलिस ने महुआ मोइत्रा और डेरेक ओ ब्रायन को हिरासत में लिया

भारतऐसी भाषा बोलने के पहले सोच तो लेते नेताजी !

भारतइंदौर पेयजल कांड: उमा भारती ने खोल दी पोल, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और महापौर पुष्यमित्र भार्गव से इस्तीफा मांगा

भारतWATCH: प्रदर्शन के दौरान बेहोश होने के बाद महुआ मोइत्रा की कथित 'चुंबन' वाली वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो