लाइव न्यूज़ :

Cash for Query Scandal: महुआ मोइत्रा ने एथिक्स कमेटी से मांगा और समय, 31 अक्टूबर को पेश न हो पाने की बताई वजह

By आकाश चौरसिया | Updated: October 27, 2023 15:15 IST

हाल ही में एथिक्स कमेटी ने महुआ मोइत्रा को पेश होने के लिए 31 अक्टूबर दी थी, जिसपर एक्ट्रेस ने अब इनकार कर दिया है। इसके साथ ही थोड़ा और वक्त मांगा है।

Open in App
ठळक मुद्देमहुआ मोइत्रा ने एथिक्स कमेटी के समक्ष पेश होने के लिए समय मांगा हैमहुआ ने कई कारण बताए हैंपिछले दिनों एथिक्स कमेटी ने 31 अक्टूबर की डेट तय की थी

नई दिल्ली:महुआ मोइत्रा ने कैश फॉर क्वेश्चन मामले में एथिक्स कमेटी के बुलावे पर इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि वो अपने संसदीय क्षेत्र के कार्यक्रम को पूरा करने के बाद ही 4 नवंबर को ही पेश हो सकेंगी। हाल में इस प्रकरण में विनोद सोनकर की अध्यक्षता में गठित एथिक्स कमेटी के समक्ष सांसद निशिकांत दुबे और वकील जय अनंत देहाद्राई पेश हुए थे।

दोनों के दिए बयान के बाद एथिक्स कमेटी ने महुआ मोइत्रा को पेश होने के लिए 31 अक्टूबर की तारीख दी थी। असल में केस यह है कि तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा पर बिजनेसमैन दर्शन हीरानंदानी को अपनी आधिकारिक लॉग-इन आईडी और उससे जुड़ी जानकारी साझा करने के आरोप लगे हैं।   

यह बताते हुए कि वह 31 अक्टूबर को गवाही क्यों नहीं दे पाएंगी, सुश्री मोइत्रा ने कहा, "अध्यक्ष, एथिक्स कमेटी ने बीते दिन रात में 7 बजकर 20 मिनट पर मुझे ईमेल किया। उन्होंने ये भी बताया कि आधिकारिक पत्र से ठीक पहले लाइव टीवी पर विनोद सोनकर ने उनके सम्मन की 31 अक्टूबर तारीख की घोषणा की। सभी शिकायतें और स्वत: संज्ञान मीडिया को हलफनामा भी जारी किया गया।"  

महुआ मोइत्रा पर ये भी आरोप लगे हैं कि उन्होंने संसद में सवाल पूछने के लिए पैसे लिए, इसके साथ ही कथित तौर पर सरकार और अदाणी समूह को निशाना बनाने के लिए ऐसा किया गया।  

एक हलफनामे के जरिए हीरानंदानी ने महुआ पर आरोप लगाया था कि उन्होंने लोकसभी की पर्सनल ई-मेल आईडी भी शेयर की, जिसके आधार पर वो अदाणी समूह और संसद में उनके जरिए सरकार को घेर सके। इसके साथ ही उन्होंने यह भी दावा किया कि उन्होंने ये आईडी की लॉग-इन इसलिए दिया था कि वो सीधे सरकार से सवाल पूछ सके। 

टॅग्स :महुआ मोइत्राभारतBJPटीएमसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी