लाइव न्यूज़ :

शंकर सिंह वाघेला के बेटे महेंद्र सिंह वाघेला ने छोड़ी BJP, 3 महीने पहले ही किया था ज्वाइन

By भाषा | Updated: October 18, 2018 22:54 IST

महेंद्र सिंह ने पार्टी से अपना इस्तीफा गुजरात के भाजपा प्रमुख जीतू वघानी के पास गुरुवार को भेजा। अचानक भाजपा छोड़ने के अपने फैसले के बारे में उन्होंने ज्यादा जानकारी नहीं दी। उन्होंने एक पत्र लिखा है।

Open in App

भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के तीन महीने बाद ही कांग्रेस के पूर्व विधायक महेंद्र सिंह वाघेला ने भाजपा का दामन छोड़ दिया है। वह गुजरात में कांग्रेस के पूर्व दिग्गज नेता शंकर सिंह वाघेला के बेटे हैं। 

महेंद्र सिंह ने पार्टी से अपना इस्तीफा गुजरात के भाजपा प्रमुख जीतू वघानी के पास गुरुवार को भेजा। अचानक भाजपा छोड़ने के अपने फैसले के बारे में उन्होंने ज्यादा जानकारी नहीं दी। उन्होंने अपने पत्र में लिखा है कि वह ‘निजी कारणों’ से पार्टी छोड़ रहे हैं। 

महेंद्र सिंह पहले उत्तरी गुजरात के बायद सीट से कांग्रेस के विधायक थे लेकिन उन्होंने पिछले साल विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़ दिया और इस साल जुलाई में भाजपा में शामिल हो गए। उन्होंने 2017 के चुनाव में हिस्सा नहीं लिया था। 

महेंद्र सिंह के पिता शंकर सिंह वाघेला ने कुछ दिनों पहले यह इच्छा जताई थी कि वह देश में भाजपा के खिलाफ 2019 में लोकसभा चुनाव लड़ने वाले क्षेत्रीय पार्टियों के समन्वयक की भूमिना निभाना चाहते हैं। 

पिछले महीने शंकर सिंह ने दावा किया था कि उनके समर्थकों ने उनसे अपील की है कि वह 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा के खिलाफ लड़ने वाली पार्टियों को एकबद्ध करें। 

पिछले साल अगस्त में शंकर सिंह अपने बेटे महेंद्र सिंह सहित सात अन्य कांग्रेस विधायकों के साथ राज्य सभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में वोटिंग की थी और इसके बाद पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। क्रॉस वोटिंग के बाद भी कांग्रेस के उम्मीदवार अहमद पटेल को जीत मिली थी।

 

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)गुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

भारतगुजरात स्थानीय निकाय चुनाव 2026ः ​​84 नगरपालिका में से 77, 34 जिलों में से 33 और 260 तालुका में से 253 पर बीजेपी की जीत?, अमित शाह ने कहा- कांग्रेस साफ और आप 0 पर आउट?

ज़रा हटकेभक्तों ने लाखों रुपये बरसाए, नोटों के ढेर के नीचे दबे गुजराती लोक गायक गोपाल साधु?, वीडियो वायरल

भारतमहाराष्ट्र, गुजरात, मप्र, राजस्थान, असम, दिल्ली, बिहार, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश और बंगाल के सीएम ने काफिले के वाहन की संख्या की कम?, पीएम मोदी की अपील पर अमल?

कारोबारजेब पर असर?, अमूल ने 14 मई से पूरे भारत में दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की, पेट्रोल-डीजल कीमत के बाद लगेंगे झटके?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज