लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्रः आज हो सकता है मंत्रालयों का बंटवारा, किसे मिलेगा कौन सा विभाग?

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 1, 2020 09:17 IST

सोमवार को मंत्रिमंडल विस्तार के बाद मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा था कि एक-दो दिन में मंत्रियों को जिम्मेदारी सौंप दी जाएगी. चूंकि मंत्रिमंडल में महत्त्वपूर्ण मंत्रालय राकांपा के हिस्से में जा रहे हैं, इसलिए पार्टी नेतृत्व की परेशानी बढ़ी है.

Open in App
ठळक मुद्देअजित पवार ने गृह मंत्रालय लेने से इनकार कर दिया है.मंत्रालयों को लेकर पार्टी नेतृत्व अब तक निर्णय कर नहीं पाया है.

रिपोर्ट- प्रमोद गवली। राज्य में सत्तारूढ़ महाविकास आघाड़ी के मंत्रियों में मंत्रालयों का बंटवारा बुधवार को होने की पूरी संभावना है. गृह विभाग राकांपा के हिस्से में आया है. समझा जाता है कि इस मंत्रालय समेत अन्य मंत्रालयों को लेकर पार्टी नेतृत्व अब तक निर्णय कर नहीं पाया है. इसलिए मंगलवार को मंत्रालयों का वितरण नहीं हो सका.

सोमवार को मंत्रिमंडल विस्तार के बाद मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा था कि एक-दो दिन में मंत्रियों को जिम्मेदारी सौंप दी जाएगी. चूंकि मंत्रिमंडल में महत्त्वपूर्ण मंत्रालय राकांपा के हिस्से में जा रहे हैं, इसलिए पार्टी नेतृत्व की परेशानी बढ़ी है. अब तक यह निश्चित नहीं है कि किसे कौनसा मंत्रालय दिया जाएगा.

अजित पवार ने गृह मंत्रालय लेने से इनकार कर दिया है. इसलिए पार्टी के वरिष्ठ नेता दिलीप वलसे पाटिल को इसे सौंपे जाने की चर्चा थी, जो अब गुजरे जमाने की बात हो गई है. समझा जाता है कि अनिल देशमुख को गृह मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है. ठाकरे सरकार में 33 कैबिनेट और 10 राज्यमंत्री हैं. उस हिसाब से हर कैबिनेट मंत्री को एक ही मंत्रालय दिए जाने की संभावना है, जबकि राज्यमंत्रियों को एक से ज्यादा मंत्रालय सौंपे जा सकते हैं.

बताया जाता है कि दिलीप वलसे पाटिल को श्रम मंत्रालय, जितेंद्र आव्हाड़ को गृहनिर्माण, धनंजय मुंडे को सामाजिक न्याय और छगन भुजबल को अन्न एवं नागरी आपूर्ति मंत्रालय दिया जाएगा. नवाब मलिक को उत्पाद शुल्क (आबकारी), हसन मुश्रीफ को ग्रामविकास, जयंत पाटिल को जलसंधारण और बालासाहब पाटिल को सहकारिता मंत्रालय आवंटित किया जा सकता है.

टॅग्स :महाराष्ट्रउद्धव ठाकरे सरकारशिव सेनाराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारत अधिक खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो