लाइव न्यूज़ :

शिवसेना का बीजेपी पर निशाना- शिवाजी के नाम पर शपथ लेकर वादे पूरे ना करना पतन के संकेत

By भाषा | Updated: November 17, 2019 12:31 IST

संजय राउत ने कहा कि भाजपा ने अरब सागर में शिवाजी मेमोरियल पर काम शुरू भी नहीं किया है जबकि पड़ोसी गुजरात में उसकी सरकार ने सरदार पटेल की प्रतिमा का निर्माण कार्य पूरा कर लिया।

Open in App
ठळक मुद्देछत्रपति शिवाजी किसी एक जाति या दल तक सीमित नहीं हैं। वह महाराष्ट्र के 11 करोड़ लोगों से जुड़े हैं।राउत ने मराठा साम्राज्य के संस्थापक शिवाजी पर केंद्रित चुनाव प्रचार मुहिम के लिए भाजपा को आड़े हाथों लिया।

शिवसेना ने एक समय अपनी सहयोगी रही भाजपा पर निशाना साधते हुए रविवार को कहा कि छत्रपति शिवाजी ‘‘किसी एक जाति या दल तक सीमित नहीं’’ हैं, बल्कि वह महाराष्ट्र के 11 करोड़ लोगों के हैं। शिवसेना के सांसद संजय राउत ने पार्टी के मुखपत्र ‘सामना’ में अपने साप्ताहिक लेख ‘रोकटोक’ में कहा, ‘‘छत्रपति शिवाजी किसी एक जाति या दल तक सीमित नहीं हैं। वह महाराष्ट्र के 11 करोड़ लोगों से जुड़े हैं।’’

राउत ने मराठा साम्राज्य के संस्थापक शिवाजी पर केंद्रित चुनाव प्रचार मुहिम के लिए भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा, ‘‘भाजपा यह प्रचार कर रही है कि वह ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसे शिवाजी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त है। इसके बावजूद भाजपा उम्मीदवार उदयनराजे भोसले सातारा लोकसभा उपचुनाव हार गए।’’ छत्रपति शिवाजी के वशंज भोसले राकांपा छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे और 21 अक्टूबर को राज्य विधानसभा के साथ हुए लोकसभा उपचुनाव में उन्हें राकांपा के श्रीनिवास पाटिल के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।

राउत ने कहा, ‘‘शिवाजी महाराज ने हमें सिखाया कि महाराष्ट्र घमंड और पाखंड को बर्दाश्त नहीं करता। जब लोग शिवाजी महाराज के नाम पर शपथ लेते हैं, लेकिन अपने वादे पूरा नहीं करते और स्वयं को राज्य के शासकों के रूप में देखने लगते हैं तो यह उनके पतन का संकेत है।’’

उन्होंने कहा कि भाजपा ने अरब सागर में शिवाजी मेमोरियल पर काम शुरू भी नहीं किया है जबकि पड़ोसी गुजरात में उसकी सरकार ने सरदार पटेल की प्रतिमा का निर्माण कार्य पूरा कर लिया। भाजपा और शिवसेना ने विधानसभा चुनाव मिलकर लड़ा था और 288 सदस्यीय सदन की 161 सीटों पर जीत दर्ज की थी लेकिन मुख्यमंत्री पद साझा करने को लेकर दोनों दलों के बीच सहमति नहीं बन पाने के लिए यह भगवा गठबंधन टूट गया।

टॅग्स :शिव सेनाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)छत्रपति शिवाजी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतशिवसेना विवाद: हम तारीख तय करेंगे, पहले आप अपने लोगों को मीडिया में जाने और गैर-जिम्मेदाराना बयान देने से रोकें, सुप्रीम कोर्ट सख्त, एकनाथ शिंदे-उद्धव ठाकरे गुट से नाराज?

भारतमहाराष्ट्र सरकारी कर्मचारियों पर क्या थोपी जा रही है हिंदी? राज्य कर्मचारियों के लिए नई परीक्षा अधिसूचना से राजनीतिक विवाद खड़ा हुआ

भारतMaharashtra Council Elections 2026: शिवसेना-यूबीटी उम्मीदवार अंबादास दानवे का समर्थन करेगी कांग्रेस

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषदः  17 सीटों पर जल्द चुनाव, देखिए किस दल के पास कितने विधायक, कौन मारेगा बाजी?

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र