लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र : राणे के खिलाफ शिवसेना कार्यकर्ताओं ने विभिन्न शहरों में प्रदर्शन किया

By भाषा | Updated: August 24, 2021 15:55 IST

Open in App

शिवसेना और उसकी युवा शाखा के कार्यकर्ताओं ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के खिलाफ केंद्रीय मंत्री नारायण राणे की टिप्पणी के विरोध में मंगलवार को राज्य के विभिन्न शहरों में प्रदर्शन किया। पुणे के डेक्कन जिमखाना इलाके में शिवसेना कार्यकर्ताओं ने राणे के पोस्टर पर जूते बरसाए और थप्पड़ मारे। हडपसर में युवा सेना के कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पुणे में जेएम रोड स्थित एक मॉल में पत्थर फेंका गया। राणे ने दावा किया था कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपने संबोधन में ठाकरे यह भूल गए कि देश की आजादी को कितने साल हुए हैं। राणे ने रायगढ़ जिले में सोमवार को ‘जन आशीर्वाद यात्रा’ के दौरान कहा, ‘‘यह शर्मनाक है कि मुख्यमंत्री को यह नहीं पता कि आजादी को कितने साल हो गए हैं। भाषण के दौरान वह पीछे मुड़कर इस बारे में पूछते नजर आए थे। अगर मैं वहां होता तो उन्हें एक जोरदार थप्पड़ मारता।’’ राणे की इस टिप्पणी के बाद उनके खिलाफ शिवसेना के कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं। पूर्वी महाराष्ट्र के अमरावती शहर में शिवसेना कार्यकर्ताओं ने राणे की टिप्पणी के विरोध में राजापेठ इलाके में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यालय में तोड़फोड़ की और कार्यालय के सामने लगे विभिन्न पोस्टरों में आग लगा दी। घटना के समय कार्यालय में भाजपा का कोई भी पदाधिकारी या कार्यकर्ता मौजूद नहीं था। शिवसेना कार्यकर्ताओं ने कार्यालय के बाहर लगे पोस्टरों पर पेट्रोल उड़ेल दिया और उनमें आग लगा दी। उन्होंने कार्यालय पर पथराव भी किया। शिवसेना की अमरावती इकाई के प्रमुख पराग गुदाधे ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘अगर भाजपा नेता अपनी जुबान पर काबू नहीं रखेंगे तो हम उनकी पिटाई करेंगे। हम अपने नेता उद्धव ठाकरे के खिलाफ किसी भी तरह की अभद्र टिप्पणी अब और बर्दाश्त नहीं करेंगे। हमने आज भाजपा कार्यालय को क्षतिग्रस्त कर दिया और आग लगा दी, लेकिन अगर भाजपा नेता नहीं सुधरे तो कल हम उनकी पिटाई करेंगे।’’ एक अधिकारी ने बताया कि घटना के संबंध में स्थानीय पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है और अब तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। नागपुर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सेना और युवा सेना के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। युवा सेना के कार्यकर्ताओं ने महल इलाके के गांधी गेट पर प्रदर्शन किया, जहां उन्होंने राणे के खिलाफ नारेबाजी की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज