लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: शिवसेना की 50-50 की जिद: अगले महीने तक खिंच सकता है शपथ ग्रहण!

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: October 26, 2019 08:23 IST

Maharashtra: शिवसेना के 50: 50 फॉर्मूले पर अड़ने से महाराष्ट्र में सरकार गठन में देरी हो सकती है, बीजेपी आदित्य ठाकरे को सीएम नहीं बल्कि उपमुख्यमंत्री का पद देना चाहती है

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र में शिवसेना ढाई-ढाई साल मुख्यमंत्री पद के फॉर्मूले पर अड़ी हैबीजेपी चुनाव पूर्व से ही आदित्य ठाकरे को उपमुख्यमंत्री पद देने के मूड में है

यदु जोशी, मुंबई: शिवसेना के मुख्यमंत्री पद सबित मंत्रिमंडल में भी फिफ्टी-फिफ्टी का राग अलापने से महायुति में तनाव की स्थिति बन गई है। इसका हल जल्द निकने के आसार भी दिखाई नहीं दे रहे हैं। इससे देवेंद्र फड़नवीस सरकार का शपथ ग्रहण नवंबर के पहले हफ्ते तक खिंचने की संभावना है।

शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा है कि हमारा फिफ्टी-फिफ्टी का फॉर्मूला पहले से ही तय है। सूत्रों का कहना है कि ढाई वर्ष के मुख्यमंत्री पद के लिए शिवसेना अड़ सकती है। इसके अलावा वह मुख्यमंत्री पद नहीं देने की स्थिति में 1995 की युति के फॉर्मूले के अनुसार भाजपा के पास वाले विभागों की मांग कर सकती है। उस समय उपमुख्यमंत्री, गृह, जलसंपदा, सार्वजनिक निर्माण, ग्रामविकास, अन्न व नागरी आपूर्ती आदि महत्वपूर्ण विभाग भाजपा के पास थे। 

आदित्य ठाकरे को उपमुख्यमंत्री पद देना चाहती है बीजेपी

भाजपा की शिवसेना को उपमुख्यमंत्री पद देने की तैयारी है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने चुनाव पूर्व कहा था कि युवासेना प्रमुख आदित्य ठाकरे को उपमुख्यमंत्री पद देने की हमारी तैयारी है। आदित्य उपमुख्यमंत्री पद लें या नहीं, इस पर शिवसेना में अब तक एक राय नहीं बन पाई है। भाजपा की ओर से उपमुख्यमंत्री पद के अलावा राजस्व, सार्वजनिक निर्माण विभाग सहित दो-तीन महत्वपूर्ण विभाग और दो-तीन ज्यादा मंत्री पद शिवसेना को देने की तैयारी दर्शाई जा सकती है। 

सत्ता में भागीदारी को लेकर दोनों ही पार्टियों की जल्द बैठक होने वाली है। जरुरत पड़ी तो भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह मुंबई आ सकते हैं। लेकिन सत्ता में भागीदारी का हल दिवाली के बाद ही निकल सकेगा। इसलिए फड़नवीस सरकार का शपथ ग्रेण नवंबर के पहले सप्ताह में या उसके बाद ही हो सकेगा। 

1 से 3 नंवबर के बीच बीजेपी विधायक दल की बैठक होगी। उसमें फड़नवीस को नेता चुना जाएगा।

शिवसेना की धौंस के बाद नए समीकरण की अटकलें 

विधानसभा चुनाव परिणाम के एक दिन बाद शिवसेना अपने पुराने रुख पर लौट आई है और भाजपा पर धौंस जमाने की कोशिश करते हुए कहा कि राज्य में कोई महाजनादेश नहीं है। यह परिणाम उन लोगों के लिए सबक है, जो सत्ता के घमंड में चूर थे। भाजपा की सीटें घटने से सत्ता गठन को लेकर दोनों सहयोगी दलों में रस्साकशी तेज हो गई है। 

उद्धव ठाकरे दोहरा चुके हैं 50-50 फॉर्मूले की बात

उद्धव ठाकरे पहले ही कह चुके हैं कि सरकार का गठन 50-50 फॉर्मूले के आधार पर होगा। मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस के 200 पार के नारे को खारिज करते हुए भाजपा को जमकर खरीखोटी सुनाई है। शिवसेना ने सुर बदलते हुए राज्य में नए समीकरणों की ओर भी इशारा किया है। जिसके बाद राजनीतिक हलकों में शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस के बीच गठबधंन सरकार बनाने की भी अटकलें लगाई जाने लगी। हालांकि अब तक भाजपा ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

शनिवार को शिवसेना की बैठक: शिवसेना के विधायकों की बैठक शनिवार दोपहर में होगी। बैठक में उद्धव ठाकरे सरकार के गठन पर चर्चा करेंगे। शिवसेना विधायक आदित्य ठाकरे को सीएम बनाना चाहती है।

टॅग्स :शिव सेनाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)देवेंद्र फड़नवीसआदित्य ठाकरेउद्धव ठाकरेमहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019Maharashtra Assembly Election 2019
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतसवाल वाहनों का ही नहीं, फिजूलखर्ची का भी?, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आम जनता से अपील और...

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज