लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र जातीय हिंसा : हिंदुत्ववादी नेता मिलिंद एकबोटे हुए गिरफ्तार

By IANS | Updated: March 15, 2018 03:09 IST

पुणे की ग्रामीण पुलिस ने बुधवार को हिंदुत्ववादी नेता मिलिंद एकबोटे को गिरफ्तार कर लिया। एकबोटे पर एक जनवरी को भीमा-कोरेगांव में जातीय हिंसा भड़काने का आरोप है।

Open in App

पुणे(15 मार्च): पुणे की ग्रामीण पुलिस ने बुधवार को हिंदुत्ववादी नेता मिलिंद एकबोटे को गिरफ्तार कर लिया। एकबोटे पर एक जनवरी को भीमा-कोरेगांव में जातीय हिंसा भड़काने का आरोप है। एक अधिकारी ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय में अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने के तुरंत बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

गौरतलब है कि एक दिन पहले ही महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने घोषणा की थी कि (1 जनवरी और उसके बाद की) जातीय हिंसा के गंभीर मामलों को छोड़कर पुलिस में दर्ज अन्य सभी मामले वापस लिए जाएंगे। पुणे ग्रामीण पुलिस की एक टीम ने 60 वर्षीय एकबोटे को शिवाजीनगर के उनके घर से कड़ी सुरक्षा के बीच बुधवार दोपहर गिरफ्तार किया।जनवरी की शुरुआत में पुणे शहर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की थी, जिसे बाद में जांच और कार्रवाई के लिए पुणे ग्रामीण पुलिस को सौैंप दिया गया। दो दलित कार्यकर्ताओं ने एकबोटे और एक अन्य दक्षिणपंथी नेता संभाजी भिडे उर्फ गुरुजी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी।इससे पहले पुणे ग्रामीण पुलिस ने एकबोटे को कम से कम पांच बार समन जारी किया था लेकिन वह केवल एक बार ही पेश हुए। उन पर जांच में पुलिस से सहयोग नहीं करने का आरोप है।उन्होंने पुणे के सत्र न्यायालय में अग्रिम जमानत की अर्जी दाखिल की थी जिसे 22 जनवरी को रद्द कर दिया गया था। उन्होंने बॉम्बे उच्च न्यायालय में याचिका दाखिल की जिसे दो फरवरी को फिर से खारिज कर दिया गया। 

टॅग्स :महाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआधी रात के बाद बाहर निकलने से डरेंगी बेटियां?, नवनीत राणा ने कहा-यदि बंगाल में भाजपा की सरकार नहीं आई तो, वीडियो

भारतमहाराष्ट्र 66 वां स्थापना दिवसः विकास की भाषा सिखाता महाराष्ट्र

भारतऑटो-टैक्सी ड्राइवरों के लिए 'मराठी अनिवार्यता' पर विशेषज्ञों की राय, जानें क्या कहा?

भारतनागपुर में ड्रोन ट्रेनिंग अकादमी की तैयारी, एनसीसी को मिलेगा नया आयाम

भारत‘वह कट्टरपंथी था, हिंदुओं पर करना चाहता था हमला’: मीरा रोड पर गार्डों को चाकू मारने वाले व्यक्ति पर बोले सीएम फडणवीस

भारत अधिक खबरें

भारतचुनाव आयोग के काउंटिंग सुपरवाइजर के कदम के खिलाफ टीएमसी पहुंची सुप्रीम कोर्ट, आज होगी सुनवाई

भारतजबलपुर के बरगी डैम हादसे को लेकर चार अधिकारी कर्मचारी सस्पेंड

भारतमध्यप्रदेश: बरगी डैम दुर्घटना में क्रूज से 5 और शव निकल गए, मृतकों की संख्या हुई 9, मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री पहुंचे घटना स्थल

भारतPhotos: बच्चों को लगाया गले, बेटी के सिर पर रखा हाथ, इस तरह क्रूज हादसे के पीड़ितों को सीएम डॉ. यादव ने बंधाया ढांढस

भारतबिहार में सम्राट सरकार के कामकाज का कांग्रेस विधायक ने किया खुलकर समर्थन, कहा- मौजूदा सरकार का प्रदर्शन काफी अच्छा दिख रहा है, अपराध रोकने के लिए कठोर कार्रवाई जरूरी