Aaj Ka Rashifal 02 May 2026: पढ़ें अपना दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) और जानें अपना आज का भविष्य। आज का राशिफल (Daily Horoscope), वैदिक ज्योतिष की गणना पर आधारित है। इस राशिफल (Dainik Rashifal) की मदद से आप यह जान सकते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा बीतेगा। क्या आपको शानदार परिणाम मिलेंगे या दिन मिलाजुला रहेगा अथवा करना होगा चुनौतियों का सामना। इसमें सभी 12 राशियों (मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का फलादेश निहित है, जो आसान भाषा में है।
मेष दैनिक राशिफल: आज काम में उर्जा और मन नहीं लगा सकेंगे। इससे नुकसान होने की आशंका बनी रहेगी। पेट संबंधी रोग परेशान कर सकते हैं। धन का अधिक खर्च होगा।
वृषभ दैनिक राशिफल: आज वाहन के सावधानी से चलाने की सलाह दी जाती है। आर्थिक रूप से लाभ और यश की संभावना है। सामाजिक जीवन में सफलता मिलेगी।
मिथुन दैनिक राशिफल: आज आप अपने जीवन का महत्वपूर्ण फैसला लेने से पहले उस पर गंभीरता से विचार करें। नौकरीपेशा जातकों के लिए भी दिन अच्छा है।
कर्क दैनिक राशिफल: आज जरूरी कार्य के लिए घरवालों की सलाह अवश्य लें। सामाजिक मान-सम्मान भी मिलेगा। नए कार्यों की शुरुआत के लिए दिन अच्छा है।
सिंह दैनिक राशिफल: आज अपने कार्यक्षेत्र में आपके मन में नए विचार आएंगे। व्यक्तिगत रिश्तों पर ध्यान देने की जरूरत है। धन की बचत करने में कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है।
कन्या दैनिक राशिफल: आज आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। मन को शांत रखने की जरूरत है और वाणी पर भी संयम बरतें। बाद में अच्छा समय आएगा और परेशानियां दूर होंगी।
तुला दैनिक राशिफल: आज धैर्य बनाए रखने की जरूरत है। अपने काम और मेहनत को लेकर कोताही नहीं बरतें और अच्छे समय का इंतजार करें। स्त्री का स्नेह और सहयोग मिलेगा।
वृश्चिक दैनिक राशिफल: आज आर्थिक क्षेत्र में कुछ चुनौती आ सकती है हालांकि जल्द ही हालात बदलेंगे। काम के सिलसिले में अचानक यात्रा का कार्यक्रम बना सकते हैं।
धनु दैनिक राशिफल: आज लंबे समय से रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। अच्छा भोजन मिल सकता है। संतान की नौकरी या विवाह के लिए चिंतित हैं, तो इस संबंध में अच्छा समाचार मिल सकता है।
मकर दैनिक राशिफल: आज आपके मान-सम्मान में वद्धि होगी। किसी धार्मिक समारोह में हिस्सा ले सकते हैं। कार्यस्थल पर आपके लिए प्रशंसा का दिन है। आलस से बचने की जरूरत है।
कुंभ दैनिक राशिफल: आज जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर तू-तू-मैं-मैं हो सकती है। बिजनेस के लिए भी दिन अच्छा है। वाणी पर जरूर संय रखें नहीं तो बने हुए काम बिगड़ सकते हैं।
मीन दैनिक राशिफल: आज दिन शुभ रहने वाला है। संतान से भी धन लाभ के योग हैं। बड़े-बुजुर्गों का साथ मिलेगा। पैसे या संपत्ति निवेश की योजना को फिलहाल टालना बेहतर रहेगा।