लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में 2557 पुलिसकर्मी हो चुके हैं कोरोना वायरस से संक्रमित, 30 कर्मी गंवा चुके हैं अपनी जान

By सुमित राय | Updated: June 4, 2020 16:39 IST

महाराष्ट्र पुलिस के 2557 कर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, जिसमें से 30 कर्मी अपनी जान गंवा चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस महामारी पुलिस वालों को भी अपनी चपेट में लेता जा रहा है।महाराष्ट्र में अब तक पुलिस के 2557 कर्मी कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं।महाराष्ट्र में 30 पुलिसकर्मी कोरोना वायरस महामारी से अपनी जान गंवा चुके हैं।

कोरोना वायरस का कहर महाराष्ट्र में लगातार बढ़ता जा रहा है और यह महामारी पुलिस वालों को भी अपनी चपेट में लेता जा रहा है। महाराष्ट्र में अब तक पुलिस के 2557 कर्मी कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं, जबकि 30 पुलिसकर्मी इस महामारी से अपनी जान गंवा चुके हैं।

महाराष्ट्र पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले 24 घंटे में एक पुलिसकर्मी को कोरोना वायरस से पॉजिटिव पाया गया है और एक कर्मी ने संक्रमण के कारण अपनी जान गंवा दी है। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से संक्रमित पुलिस कर्मियों की संख्या बढ़कर 2557 तक पहुंच गई है और 30 कर्मी अपनी जान गंवा चुके हैं।

महाराष्ट्र में कोरोना की चपेट में आ चुके हैं अब तक 74860 लोग

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार महाराष्ट्र मे अब तक कोरोना वायरस से 74860 लोग संक्रमित हो चुके हैं, जिसमें से 2587 लोगों ने इस महामारी से अपनी जान गंवा दी है। महाराष्ट्र में अब तक 32329 लोग ठीक हो चुके हैं और कोरोना के 39944 एक्टिव केस मौजूद हैं।

देशभर में 216919 लोग हो चुके हैं कोरोना वायरस से संक्रमित

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार देशभर में अब तक 216919 लोग कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं, जिसमें से 6075 लोग इस महामारी से अपनी जान गंवा चुके हैं। देशभर में 104106 लोग कोविड-19 से ठीक हो चुके हैं, जबकि एक व्यक्ति देश से बाहर जा चुका है और भारत में कोरोना के 106737 एक्टिव केस मौजूद है।

टॅग्स :महाराष्ट्र में कोरोनामहाराष्ट्रकोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह, वे किसी और नेता पर भरोसा नहीं कर पा रही हैं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया