लाइव न्यूज़ :

Video: कभी लोगों के कंधों पर तो कभी बर्तन में बैठकर ऐसे हर रोज बच्चे जाते है स्कूल, बिना पुल करते है नदी को पार

By आजाद खान | Updated: August 5, 2022 11:50 IST

वीडियो में यह देखा जा रहा है कि कैसे बच्चे कभी लोगों के कंधों पर बैठकर नदी को पार कर रहे है तो कभी बर्तन में बैठकर कैसे स्कूल से घर वापस जा रहे है।

Open in App
ठळक मुद्देनासिक जिले में पुल नहीं होने के कारण बच्चे लोगों के कंधे और बर्तन पर बैठकर स्कूल जा रहे है।इस घटना का वीडियो जारी हुआ है जिसमें बच्चें जान को जोखिम में डालते हुए स्कूल जाते दिखाई दिए।स्थानीय का कहना है कि यहां पर एक पुल के बन जाने से उनकी परेशानी दूर हो सकती है।

मुंबई:महाराष्ट्र (Maharashtra News) के नासिक (Nashik) जिले का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें स्कूली बच्चों को कभी कंधे तो कभी बर्तन पर बैठकर स्कूल जाना पड़ रहा है। यह वीडियो न्यूज एजेंसी ANI द्वारा जारी हुआ है जिसमें यह देखा जा रहा है कि कैसे छोटे-छोटे बच्चे हर रोज अपनी जान जोखिम में डालकर स्कूल जाते है। वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे है। 

बताया जा रहा है कि यह घटना नासिक जिले के पेठ तालुका का है। यहां पर पुल के नहीं होने से बच्चों को इन परेशानियों का सामना करना पड़ता है। करीब पांच मिनट के इस वीडियो में यह देखने को मिला है कि कैसे हर रोज बच्चे इतनी दूर अपने जान को जोखिम में डालते हुए शिक्षा के लिए स्कूल जा रहे है। 

क्या दिखा वीडियो में

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में यह देखा गया है कि कैसे बच्चे बहते नदी के पानी को पार कर स्कूल जा रहे है। वीडियो में यह भी देखा गया है कि बच्चे कभी लोगों के कंधों पर बैठकर नदी को पार कर रहे है तो कभी वे बर्तन में सवार हो कर नदी के इस कोने से उस कोने तक जा रहे है। 

वहीं वीडियो में यह भी देखा गया है कि कुछ लोग पूरे नंगे हो कर केवल कच्छे में इन बच्चों को कंधों पर बैठा रहे है और एक-एक करके बच्चों को नदी पार करा रहे है। जब सारे बच्चे नदी को पार कर लेते है तब वे एक साथ अपनी स्कूल जाते है। 

स्कूल खत्म होने के बाद बच्चों को एक बर्तन में बैठकर नदी पार कराते हुए भी देखा गया है। वीडियो जारी होने के बाद यह जमकर वायरल भी हो रहा है। 

इलाके में पुल नहीं होने पर क्या कहना है स्थानीयों का

इस इलाके में पुल नहीं होने के कारण बच्चों को यह परेशानी हो रही है। ऐसे में इलाके के लोगों ने प्रशासन से यहां एक पुल बनाने की विनती की है।

इस पर बोलते हुए एक स्थानीय ने कहा, “नदी गहरी है, लेकिन बच्चों को स्कूल जाना पड़ता है, इसलिए हम उन्हें या तो कंधों पर या बड़े बर्तनों में नदी पार करवाते हैं। हम एक पुल बनाने के लिए प्रशासन से अनुरोध करते हैं।” 

 

टॅग्स :महाराष्ट्रवायरल वीडियोViral VideochildBridgewaterchild
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी