लाइव न्यूज़ :

मुंबई के थ्री स्टार होटल में 8 महीने तक रहा शख्स, 25 लाख रुपये बना बिल तो अपने कमरे के बाथरूम से हुआ फरार!

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: September 2, 2021 22:05 IST

महाराष्ट्र के मुंबई से चौंकाने वाला एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. दरअसल एक आदमी होटल में महीनों तक रुका बिल 25 लाख हुआ तो होटल के बाथरूम से फरार हो गया.  यूं तो भगोड़ेपन के कई किस्से हैं लेकिन ये एक दम रोचक है. घटना नवी मुंबई एक थ्री स्टार होटल का है जहां एक शख्स 25 लाख रुपये का बिल भुगतान किए होटल के कमरे के बाथरूम से भाग निलका.

Open in App

महाराष्ट्र के मुंबई से चौंकाने वाला एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. दरअसल एक आदमी होटल में महीनों तक रुका बिल 25 लाख हुआ तो होटल के बाथरूम से फरार हो गया.  यूं तो भगोड़ेपन के कई किस्से हैं लेकिन ये एक दम रोचक है. घटना नवी मुंबई एक थ्री स्टार होटल का है जहां एक शख्स 25 लाख रुपये का बिल भुगतान किए होटल के कमरे के बाथरूम से भाग निलका.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई स्थित खारघर के एक होटल में आठ महीने तक दो कमरों में अपने बच्चे के साथ रहने वाला व्यक्ति 25 लाख रुपये का भुगतान किए बिना बाथरूम से भाग गया. इस मामले में पुलिस ने कहा कि अंधेरी निवासी मुरली कामत (43) ने अपने 12 वर्षीय बेटे के साथ चेक-इन किया था. इस बात की सूचना जब होटल के मैनेजर ने पुलिस को दी तो पुलिस ने उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कर जांच शुरू की. 

वही होटल स्टाफ के मुताबिक आरोपी ने बीते साल 23 नवंबर को इस थ्री स्टार होटल में अपने 12 वर्षीय बेटे के साथ चेक इन किया था. स्टाफ के मुताबिक, उसने दो कमरों की बुकिंग की थी जिससे एक में अपनी बिजनेस मीटिंग और दूसरे में खुद के और अपने बेटे के रहने का प्रबंध किया था. उसने स्टाफ को भुगतान के समय पर कहा था कि वह भुगतान एक महीने बाद करेगा जिसमें सिक्योरिटी के तौर पर उसने अपना पासपोर्ट जमा किया था.

वहीं 17 जुलाई को जब होटल के सफाई स्टाफ को कमरे में कोई नहीं मिला तब इसकी सूचना मैनेजर को दी गई. लेकिन तफ्तीश में पता चला कि वो और उसका बेटा होटल के बाथरूम से भाग निकले हैं. इसके बाद होटल मैनेजर ने इसकी सूचना संबंधित पुलिस स्टेशन में दी. पुलिस मामले की जांच कर रही है. 

टॅग्स :मुंबईमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए