लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र के मंत्री अनिल परब ने ईडी के सामने पेश होने के लिए दो सप्ताह का समय मांगा

By भाषा | Updated: August 31, 2021 20:54 IST

Open in App

शिवसेना नेता और महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री अनिल परब मंगलवार को धन शोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने पेश नहीं हुए और इसके बजाय दो सप्ताह का समय मांगा। ईडी ने एक दिन पहले परब को समन जारी किया था, जिसमें उन्हें राज्य के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ दर्ज धन शोधन के मामले में पूछताछ के लिए मंगलवार को दक्षिण मुंबई में अपने कार्यालय के समक्ष पेश होने का निर्देश दिया गया था। परब ने मंगलवार को अपने वकील शार्दुल सिंह के माध्यम से ईडी को एक पत्र लिखा, जिसमें पहले से तय कार्यक्रमों का हवाला देते हुए पेश होने के लिए दो सप्ताह का समय मांगा गया। शिवसेना नेता परब ने जांच और ‘‘जांच के बिंदु’’ का विवरण भी मांगा है, जिसके कारण समन जारी करना आवश्यक हो गया। ईडी ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के खिलाफ एक बयान के संबंध में केंद्रीय मंत्री नारायण राणे को गिरफ्तार करने के लिए राज्य पुलिस को आदेश देने के आरोपों के बाद परब को समन जारी किया था। मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह द्वारा लगाए गए आरोपों के आधार पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता देशमुख के खिलाफ केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा भ्रष्टाचार का मामला दर्ज करने के बाद ईडी ने उनके खिलाफ जांच शुरू की। सिंह ने देशमुख पर आरोप लगाया था कि उन्होंने पुलिस अधिकारियों से मुंबई में होटल और बार मालिकों से हर महीने 100 करोड़ रुपये वसूलने के लिए कहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतशिवसेना विवाद: हम तारीख तय करेंगे, पहले आप अपने लोगों को मीडिया में जाने और गैर-जिम्मेदाराना बयान देने से रोकें, सुप्रीम कोर्ट सख्त, एकनाथ शिंदे-उद्धव ठाकरे गुट से नाराज?

भारतमहाराष्ट्र सरकारी कर्मचारियों पर क्या थोपी जा रही है हिंदी? राज्य कर्मचारियों के लिए नई परीक्षा अधिसूचना से राजनीतिक विवाद खड़ा हुआ

भारतMaharashtra Council Elections 2026: शिवसेना-यूबीटी उम्मीदवार अंबादास दानवे का समर्थन करेगी कांग्रेस

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषदः  17 सीटों पर जल्द चुनाव, देखिए किस दल के पास कितने विधायक, कौन मारेगा बाजी?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज