लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: मंत्री अनिल परब के सात परिसरों पर ईडी की छापेमारी जारी, मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों पर कार्रवाई

By विशाल कुमार | Updated: May 26, 2022 09:33 IST

ईडी के अधिकारी आज सुबह परब के बांद्रा स्थित निजी घर और मरीन स्थित आधिकारिक आवास पहुंचे। इसके साथ ही उनके रत्नागिरी, दपोली और पुणे के परिसरों पर भी छापेमारी चल रही है।

Open in App
ठळक मुद्देअनिल परब महाराष्ट्र की महा विकास अघाड़ी की गठबंधन सरकार में सड़क एवं परिवहन मंत्री हैं।ईडी के अधिकारी आज सुबह परब के बांद्रा स्थित निजी घर और मरीन स्थित आधिकारिक आवास पहुंचे।पूर्व मंत्री अनिल देशमुख से जुड़े एक और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी पहले भी परब से पूछताछ कर चुकी है।

नई दिल्ली: मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) आज सुबह से महाराष्ट्र में शिवसेना नेता अनिल परब से जुड़े सात ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

ईडी के अधिकारी आज सुबह परब के बांद्रा स्थित निजी घर और मरीन स्थित आधिकारिक आवास पहुंचे। इसके साथ ही उनके रत्नागिरी, दापोली और पुणे के परिसरों पर भी छापेमारी चल रही है।

ईडी की कार्रवाई दापोली में 2017 में परब द्वारा 1 करोड़ रुपये में जमीन के एक पार्सल की खरीद के आरोपों से संबंधित है, लेकिन इसे 2019 में पंजीकृत किया गया था। कुछ अन्य आरोपों की भी एजेंसी द्वारा जांच की जा रही है।

ऐसा आरोप है कि बाद में जमीन को मुंबई के एक केबल ऑपरेटर सदानंद कदम को 2020 में 1.10 करोड़ रुपये में बेच दिया गया। इसी बीच 2017 से 2020 तक इसी जमीन पर रिजॉर्ट बनाया गया।

आयकर विभाग की एक जांच में पहले आरोप लगाया गया था कि रिसॉर्ट का निर्माण 2017 में शुरू हुआ था और रिसॉर्ट के निर्माण पर 6 करोड़ रुपये से अधिक नकद खर्च किए गए थे।

बता दें कि, अनिल परब महाराष्ट्र की महा विकास अघाड़ी की गठबंधन सरकार में सड़क एवं परिवहन मंत्री हैं। पूर्व मंत्री अनिल देशमुख से जुड़े एक और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी पहले भी परब से पूछताछ कर चुकी है।

टॅग्स :महाराष्ट्रMVAप्रवर्तन निदेशालयउद्धव ठाकरे सरकारenforcement directorateUddhav Thackeray Government
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज