लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: नासिक के किसान ने PMO को लिखी चिट्ठी, प्याज की गुणवत्ता पर सरकारी रिपोर्ट को बताया ‘गलत’

By भाषा | Updated: December 18, 2018 12:58 IST

नासिक जिले के निपहद तहसील के संजय साठे ने सोमवार को प्रधानमंत्री कार्यालय को पत्र लिखकर कहा कि अधिकारियों ने प्याज की उसकी पैदावार के बारे में बिना कोई जांच किए रिपोर्ट तैयार की और उसे खराब बताया।

Open in App

प्याज की बिक्री के बदले में मिली बेहद मामूली कीमत दर्शाने के लिए अपनी कमाई प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) को भेजने वाले नासिक के किसान ने आरोप लगाया है कि जिला अधिकारियों ने गलत तरीके से उसकी उपज को ‘‘खराब गुणवत्ता” वाला बताया।

नासिक जिले के निपहद तहसील के संजय साठे ने सोमवार को प्रधानमंत्री कार्यालय को पत्र लिखकर कहा कि अधिकारियों ने प्याज की उसकी पैदावार के बारे में बिना कोई जांच किए रिपोर्ट तैयार की और उसे खराब बताया।

साठे ने इससे पहले खुदरा बाजार में बेची गई प्याज से मिले 1,064 रुपये को विरोध स्वरूप 29 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया था।

हालांकि जिला उपरजिस्ट्रार के कार्यालय द्वारा महाराष्ट्र सरकार को बाद में सौंपी गई एक रिपोर्ट में कहा गया कि किसान की प्याज “मध्यम से खराब गुणवत्ता” की थी और उनका रंग “काला” था।

दावे को खारिज करते हुए साठे ने अपने पत्र में कहा, “मैंने 750 किलो प्याज बेची थी और 1,064 रुपये कमाए थे। लेकिन बिना किसी जांच के सरकारी अधिकारियों ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि मेरी प्याज का रंग काला था और वे खराब गुणवत्ता की थीं। यह गलत है और अधिकारी आपको भ्रमित कर रहे हैं।” 

भारत डाक के स्थानीय डाकघर से भेजे गए इस पत्र में किसान ने कहा, “मुझे उम्मीद है कि आप इस बात को समझेंगे कि अगर अधिकारी आपसे झूठ बोल सकते हैं तो एक आदमी को सरकारी कार्यालयों में किन चीजों का सामना करना पड़ता होगा।” 

साठे ने दावा किया कि प्याज की खेती करने वाला लगभग हर किसान कम कीमत मिलने और राज्य की “उदासीनता” का सामना कर रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री से इसका समाधान निकालने का आग्रह किया।

टॅग्स :महाराष्ट्रकिसान विरोध प्रदर्शन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस