लाइव न्यूज़ :

Maharashtra HSC Result 2022 Declared: 94.22 फीसदी विद्यार्थी उत्तीर्ण, कोंकण सबसे आगे, मुंबई पीछे, ऐसे चेक करें रिजल्ट

By सतीश कुमार सिंह | Updated: June 8, 2022 15:28 IST

Maharashtra HSC Result 2022 Declared: छात्र यहां पर MSBSHSE MH 12th Results at Mahresult.nic.in रिजल्ट देख सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे12वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा में लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया।परीक्षा परिणाम बुधवार को घोषित किए गए।परीक्षा 4 मार्च से 7 अप्रैल, 2022 के बीच आयोजित की गई थी। 

Maharashtra HSC Result 2022 Declared: महाराष्ट्र माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MSBSHSE) ने बुधवार (8 जून) को हायर सेकेंडरी सर्टिफिकेट परीक्षा के परिणाम की घोषणा की है। इस साल कुल 94.22 प्रतिशत छात्रों ने एचएससी कक्षा 12 की परीक्षा पास की।

पिछले साल की तुलना में पास प्रतिशत में काफी गिरावट आई है। एचएससी कक्षा 12 परिणाम 2022 अब आधिकारिक वेबसाइटों पर उपलब्ध है। Maharashtra Board HSC Result 2022: Direct Link पर मौजूद है। इस साल एचएससी परीक्षा में कुल 14.85 लाख छात्र शामिल हुए, जिनमें 8.17 लाख लड़के और 6.68 लाख लड़कियां शामिल हैं।

परीक्षा 4 मार्च से 7 अप्रैल, 2022 के बीच आयोजित की गई थी। पिछले साल एचएससी परीक्षा का पास प्रतिशत 99.63 प्रतिशत था। साइंस स्ट्रीम का पास प्रतिशत 99.45 फीसदी, आर्ट्स स्ट्रीम- 99.83 फीसदी, कॉमर्स- 99.91 फीसदी रहा था। 

इस साल राज्य बोर्ड की उच्च माध्यमिक शिक्षा (एचएससी) की परीक्षा में कुल 94.22 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं जो पिछले साल परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले 99.63 प्रतिशत विद्यार्थियों की तुलना में कम है। बोर्ड के अध्यक्ष शरद गोसावी द्वारा घोषित परिणामों के अनुसार, उत्तीर्ण होने वाली लड़कियों का प्रतिशत 95.35 प्रतिशत रहा जबकि लड़कों का प्रतिशत 93.29 रहा।

परीक्षा के लिए कुल 14,59,664 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था। उनमें से 14,39,731 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए और 13,56,604 उत्तीर्ण हुए। राज्य में कोंकण संभाग में सबसे अधिक 97.21 प्रतिशत, उसके बाद नागपुर में 96.52 प्रतिशत, अमरावती में 96.34 प्रतिशत, लातूर में 95.25 प्रतिशत, कोल्हापुर में 95.07 प्रतिशत, नासिक में 95.03 प्रतिशत, औरंगाबाद में 94.97 प्रतिशत, पुणे में 93.61 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए।

मुंबई मंडल में सबसे कम 90.91 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। गोसावी ने कहा कि विज्ञान विषय में उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थियों का प्रतिशत 98.30 प्रतिशत रहा जबकि कला में 90.51 प्रतिशत, वाणिज्य में 91.71 प्रतिशत और व्यावसायिक विषयों में 92.40 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए।

एचएससी परिणाम महाराष्ट्र बोर्ड 2022: कैसे जांचें-

आधिकारिक वेबसाइट- mahahsscboard.in, mahresult.nic.in पर जाएं

एचएससी, 12वीं परीक्षा परिणाम 2022 लिंक पर क्लिक करें

अपना रोल नंबर और जन्मतिथि का प्रयोग करें

एचएससी परिणाम 2022 स्क्रीन पर दिखाई देगा

एसएससी परिणाम डाउनलोड करें, और आगे के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट लें।

टॅग्स :महाराष्ट्रमुंबईPuneBoard
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र